✕

होम / बिजनेस / सेंसेक्स से बाहर IndusInd बैंक, अब इन्हें मिला मौका: निवेशकों पर क्या पड़ेगा असर?

सेंसेक्स से बाहर IndusInd बैंक, अब इन्हें मिला मौका: निवेशकों पर क्या पड़ेगा असर?

IndusInd बैंक के सेंसेक्स से बाहर होने का असर सिर्फ इसके शेयरधारकों पर ही नहीं, बल्कि समूचे बैंकिंग सेक्टर की छवि पर भी पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंडसइंड बैंक (IndusInd) को बीएसई सेंसेक्स (BSE) से बाहर कर दिया गया है. इसके पीछे दो मुख्य कारण बताए गए हैं, जिनमें प्रबंधन से जुड़ी समस्याएं और 172 करोड़ रुपये का आंतरिक घोटाला शामिल है. बैंक के शेयर पिछले एक साल में लगभग 40% तक गिर चुके हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा हिला है. खबर लिखे जाने तक आज बैंक का शेयर 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 788.90 रुपये पर ट्रे़ड करता दिखा.  

23 जून से लागू होगा नया सेंसेक्स संरचना
एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने सेंसेक्स के 30 स्टॉक्स में बदलाव की घोषणा की है, जो 23 जून 2025 से प्रभावी होगी. इंडसइंड बैंक और नेस्ले इंडिया को सूचकांक से बाहर कर दिया गया है, जबकि टाटा ग्रुप की ट्रेंट लिमिटेड और सरकारी रक्षा कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को इसमें शामिल किया गया है.

निवेशकों पर बदलाव का असर

1. ट्रेंट लिमिटेड को मिलेगा बड़ा निवेश- ट्रेंट को सेंसेक्स में शामिल किए जाने से इसमें लगभग ₹2,400 करोड़ (278 मिलियन डॉलर) का निवेश आ सकता है. यह राशि कंपनी के रोजाना के औसत ट्रेड वॉल्यूम का करीब 2.5 गुना है.

2. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की तेजी जारी- डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी को ₹2,300 करोड़ (275 मिलियन डॉलर) के निवेश की उम्मीद है. इसके शेयर पिछले छह महीनों में 37% की बढ़त दर्ज कर चुके हैं.

3. नेस्ले इंडिया से हो सकती है भारी निकासी- नेस्ले इंडिया को सूचकांक से बाहर किया गया है, जिससे इसके शेयरों से लगभग ₹1,800 करोड़ (210 मिलियन डॉलर) की निकासी संभव है. यह कंपनी के डेली ट्रेड वॉल्यूम का 7.7 गुना है, हालांकि पिछले 6 महीनों में इसके शेयर 5% चढ़े हैं.

4. इंडसइंड बैंक की हालत - बैंक को सूचकांक से हटाने के बाद इसमें लगभग ₹1,155 करोड़ (135 मिलियन डॉलर) की पूंजी निकासी हो सकती है. इससे पहले ही इसके स्टॉक्स में भारी गिरावट आ चुकी है.

इंडेक्स में बदलाव क्यों होते हैं महत्वपूर्ण?
बीएसई का कहना है, "सूचकांक में बदलाव यह दर्शाते हैं कि निवेशकों का रुझान किन क्षेत्रों की ओर है." इन बदलावों के आधार पर सेंसेक्स को ट्रैक करने वाले म्यूचुअल फंड्स और ETF अपने पोर्टफोलियो को नए सिरे से तैयार करते हैं.

इन प्रमुख इंडेक्स में भी हुआ बदलाव

1. बीएसई 100 में डिक्सन टेक्नोलॉजीज, कोफोर्ज, इंडस टावर्स को शामिल किया गया है. वहीं, भारत फोर्ज, डाबर इंडिया, सीमेंस लिमिटेड हटाए गए हैं. 
2. सेंसेक्स 50 में इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन), श्रीराम फाइनेंस को शामिल किया गया है. वहीं, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प को हटाया गया है.

3. सेंसेक्स नेक्स्ट 50 में ब्रिटानिया, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, कोफोर्ज, हीरो मोटोकॉर्प, इंडस टावर्स को शामिल किया गया है और इंटरग्लोब एविएशन, श्रीराम फाइनेंस, भारत फोर्ज, डाबर, सीमेंस को हटाया गया है.

4. बीएसई बैंकेक्स में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को शामिल किया गया है और केनरा बैंक को हटाया गया है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

6 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

6 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

4 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

7 hours ago