होम / बिजनेस / IndusInd Bank सहित आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, तेजी के हैं संकेत

IndusInd Bank सहित आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, तेजी के हैं संकेत

शेयर बाजार में तेजी का दौर बरकरार है. बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में बुधवार को भी तेजी देखी गई. BSE सेंसेक्स 178.87 अंक चढ़कर 61,940.20 और निफ्टी 49.15 अंक की बढ़त के साथ 18,315.10 के लेवल पर बंद हुआ. इस दौरान, इंडसइंड बैंक के साथ-साथ टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, NTPC और रिलायंस इंडस्ट्रीज आदि के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे. हालांकि, अडानी समूह की कुछ कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

ये है MACD का रुझान 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Jindal Saw, ICICI Prudential Life, IndusInd Bank और BLS International में तेजी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में बढ़त देखने को मिल सकती है. वहीं, बैंकिंग सेक्टर के PNB, Canara Bank, IDBI Bank और DLF के शेयरों में आज नरमी आ सकती है. कहने का मतलब है इनमें गिरावट के संकेत हैं.   

इतना दिया है रिटर्न
अब तेजी के संकेत वाले शेयरों का पिछला रिकॉर्ड भी जान लेते हैं. Jindal Saw में कल 4.40% की तेजी दर्ज की गई. 168.40 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 179.55 रुपए की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 5 दिनों में इसने 7.95% का रिटर्न दिया है. ICICI Prudential Life के शेयरों में भी बुधवार को तेजी देखी गई. 450.05 रुपए मूल्य वाले इस शेयर का पिछले 5 दिन और 1 महीने का रिकॉर्ड भी ठीक है. हालांकि, तेजी ज्यादा नहीं है, लेकिन बढ़त बनी हुई है.

अच्छा है पिछला रिकॉर्ड
IndusInd Bank का शेयर इस समय 1,172.20 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. बुधवार को इसमें 2.77% और पिछले 5 दिनों में 1.91% की तेजी आई है. BLS International की बात करें, तो कल इसमें 4 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया और यह 188.70 रुपए के लेवल पर पहुंच गया. बीते 5 दिनों में इसने 5.18% और 7.52% का रिटर्न दिया है. आज भी इन शेयरों में तेजी के संकेत MACD ने दिए हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

10 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

10 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

13 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

15 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

11 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

10 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

13 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.