✕

होम / बिजनेस / Indigo किराए पर लेगी 3 नए बोइंग 787-9 विमान, लंबी दूरी की यात्रा में होंगे उपयोग

Indigo किराए पर लेगी 3 नए बोइंग 787-9 विमान, लंबी दूरी की यात्रा में होंगे उपयोग

इंडिगो एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि वो नॉर्स अटलांटिक एयरवेज के साथ हुए समझौते के बाद अपने बेड़े में तीन और बोइंग 787-9 हवाई जहाज शामिल करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

यूरोप के लिए उड़ानें शुरू करने की तैयारियों में जुटी घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को कहा कि वह नॉर्स अटलांटिक एयरवेज के साथ समझौते के तहत अपने बेड़े में तीन अन्य बोइंग 787-9 विमान शामिल करेगी. फिलहाल गुरुग्राम मुख्यालय वाली एयरलाइन दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल के लिए तुर्की एयरलाइंस से पट्टे पर लिए गए चौड़े आकार वाले दो बोइंग 777 विमानों का संचालन करती है. इंडिगो ने फरवरी की शुरुआत में नॉर्स अटलांटिक एयरवेज के साथ एक बोइंग 787 विमान को पट्टे पर लेने के लिए एक सौदे की घोषणा की थी.

787 विमान की सप्लाई प्रक्रिया पटरी पर

इंडिगो ने बयान में कहा कि इस सौदे में शामिल बोइंग 787 विमान की आपूर्ति प्रक्रिया पटरी पर है. कंपनी ने कहा कि वह एक मार्च, 2025 से दिल्ली-बैंकॉक मार्ग पर परिचालन शुरू करने वाली है. इसके साथ ही एयरलाइन ने तीन बोइंग 787-9 विमानों को पट्टे पर लेने के लिए नॉर्स अटलांटिक एयरवेज के साथ एक डैम्प लीज समझौता किए जाने की भी जानकारी दी. ये विमान वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में भारत पहुंचेंगे और भारत से बाहर लंबी दूरी के मार्गों पर सेवाएं देंगे.

6 महीने के लिए हुआ तीन विमानों का डैम्प लीज समझौता

डैम्प लीज समझौते में पट्टेदार विमान देने के साथ उसका रखरखाव भी करता है जबकि चालक दल एवं बीमा का इंतजाम पट्टा लेने वाली एयरलाइन को करना होता है. एयरलाइन ने कहा कि इन तीन विमानों का डैम्प लीज समझौता छह महीने के लिए हुआ है लेकिन नियामकीय अनुमोदन के अधीन इसे 18 महीने तक बढ़ाया जा सकता है. इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि इंडिगो की अपनी वैश्विक उपस्थिति को व्यापक बनाने और अपने ग्राहकों को यात्रा के अधिक अवसर प्रदान करने की रणनीतिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है.

इंडिगो ने कहा कि चौड़े आकार वाले इन विमानों के उसके बेड़े में शामिल होने के बाद उसके पास चौड़े आकार वाले विमानों की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी. इंडिगो ने 30 एयरबस 350-900 विमानों का एक ऑर्डर भी दिया है, जिसमें अतिरिक्त 70 विमानों का विकल्प भी है, जिनकी आपूर्ति 2027 से शुरू होने की उम्मीद है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 hour ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

19 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

23 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 hour ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

16 hours ago