होम / बिजनेस / भारत के कुल निर्यात में इतनी हुई कमी, जानिए क्‍या कहते हैं आंकड़े

भारत के कुल निर्यात में इतनी हुई कमी, जानिए क्‍या कहते हैं आंकड़े

भारत सरकार की ओर से दिसंबर का ट्रेड डेटा जारी किया गया है जो बता रहा है कि इस बार कई फ्रंट पर सरकार की उम्‍मीद के अनुरूप आंकड़े नहीं आए है. इनमें निर्यात के आंकड़ों में कमी देखी जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कॉमर्स मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 में भारत का कुल निर्यात 5.26 प्रतिशत घटकर 61.82 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया. जबकि आयात के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर 2022 में कुल आयात 73.80 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले साल की साल की तुलना में 1.95 प्रतिशत कम है.

क्‍या कह रहे हैं आयात-निर्यात के आंकड़े

दिसंबर 2022 में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट की बात करें तो यह दिसंबर 2021 के 39.27 अरब डॉलर के मुकाबले 34.48 अरब डॉलर रहा. आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 में मर्चेंडाइज आयात 58.24 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा, जबकि दिसंबर 2021 में ये 60.33 बिलियन डॉलर था. इसके अलावा, अप्रैल-दिसंबर 2022 की अवधि के लिए व्यापारिक निर्यात 332.76 बिलियन डॉलर था जो पिछले साल की तुलना में ज्‍यादा है. जबकि अप्रैल से दिसंबर 2021 की अवधि के दौरान यह 305.04 बिलियन डॉलर था.

क्‍या रहे व्‍यापार के आंकड़े  

आंकड़ों के अनुसार, व्यापारिक आयात अप्रैल से दिसंबर 2021 की अवधि के दौरान 441.50 बिलियन डॉलर था जो क‍ि अप्रैल-दिसंबर 2022 की अवधि में ये 551.70 बिलियन डॉलर तक आ पहुंचा है. इसमें भी ग्रोथ देखने को मिली है. इस बीच, अप्रैल से दिसंबर 2022 तक  व्यापार घाटा 218.94 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया, जबकि अप्रैल से दिसंबर 2021 के दौरान यह 136.45 बिलियन डॉलर था.

किस सेक्‍टर में कैसा रहा परफॉरमेंस

सरकार की ओर से अलग-अलग सेक्‍टर के जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार नॉन ज्‍वेलरी सेक्‍टर के आयात में कमी आई है. पिछले साल वर्ष 2021 में नॉन पेट्रोलियम एक्‍सपोर्ट 32.52 बिलियन डॉलर था जो कि इस साल कम होकर 29.54 बिलियन डॉलर तक आ गया है. इसी तरह से नॉन पेट्रोलियम इम्‍पोर्ट 2021 में  43.84 बिलियन डॉलर था जो इस साल 40.77 बिलियन डॉलर तक आ पहुंचा है. इसी तरह से नॉन पेट्रोलियम जर्म्‍स एंड ज्‍वैलरी का एक्‍सपोर्ट दिसंबर 2021 में 29.52 बिलियन डॉलर था जबकि दिसंबर 2022 में ये 27.00 बिलियन डॉलर तक आ गया है. इसी तरह से नॉन पेट्रोलियम जर्म्‍स एंड ज्‍वैलरी का इम्‍पोर्ट जो कि 2021 में 35.95 बिलियन डॉलर था वो इस साल 36.93 बिलियन डॉलर तक आ पहुंचा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

14 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

15 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

14 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

13 hours ago