होम / बिजनेस / Diwali से पहले आई अच्छी खबर, इतना बढ़ गया Bharat का विदेशी मुद्रा भंडार

Diwali से पहले आई अच्छी खबर, इतना बढ़ गया Bharat का विदेशी मुद्रा भंडार

तीन नंवबर को समाप्त सप्ताह के दौरान Bharat के विदेशी मुद्रा भंडार में USD 4.7 बिलियन की भारी बढ़ोतरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिवाली से पहले विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत को अच्छी खबर मिली है. मडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते तीन नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान हमारे विदेशी मुद्रा भंडार में 4.7 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ Bharat का ये भंडार 590.78 बिलियन डॉलर पहुंच गया है. यह बीते पांच सप्ताह का उच्चतम स्तर है.  

सर्वकालिक उच्च स्तर से है कम
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के आंकड़े बताते हैं कि तीन नंवबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में USD 4.7 बिलियन की भारी बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 27 अक्टूबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 2.6 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. अब हमारा विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 590.78 बिलियन डॉलर पहुंच गया है. हालांकि, यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से कम है. अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर था.

विदेशी मुद्रा आस्तियां भी बढ़ीं
RBI के साप्ताहिक आंकड़े बताते हैं कि आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset- FCAs) भी बढ़ी हैं. बीते तीन नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान FCAs में 4.39 बिलियन डॉलर की भारी बढ़ोतरी हुई है. अब हमारी विदेशी मुद्रा आस्तियों का भंडार 521.9 बिलियन डॉलर का हो गया है. बता दें कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वालीं विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व में भी हुआ इजाफा 
उधर, भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में भी इजाफा हुआ है. इस सप्ताह Gold Reserves में 20 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अब यह बढ़कर 46.12 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इसी तरह, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 46 मिलियन डॉलर बढ़ कर 17.98 बिलियन डॉलर तक चला गया है.

क्या होता है विदेशी मुद्रा भंडार?
विदेशी मुद्रा भंडार का पर्याप्त संख्या में होना हर देश के लिए महत्वपूर्ण है. इसे देश की हेल्थ का मीटर कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इसमें विदेशी करेंसीज, गोल्ड रिजर्व, ट्रेजरी बिल्स आदि आते हैं और इन्हें केंद्रीय बैंक या अन्य मौद्रिक संस्थाएं संभालती हैं. इन संस्थाओं का काम पेमेंट बैलेंस की निगरानी करना, मुद्रा की विदेशी विनिमय दर पर नजर रखना और वित्तीय बाजार स्थिरता बनाए रखना है.

क्या है इसका उद्देश्य?
विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे पहला उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि रुपया तेजी से नीचे गिरता है या पूरी तरह से दिवालिया हो जाता है तो RBI के पास बैकअप फंड मौजूद हो. इसके साथ ही गिरते रुपए को संभालने के लिए आरबीआई भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर को बेच सकता है. जैसा कि पिछले साल जुलाई में RBI ने 39 अरब डॉलर की बिक्री की थी. हालांकि, इससे विदेशी मुद्रा भंडार में भी कमी आई थी. यदि किसी देश का विदेशी मुद्रा भंडार अच्छी स्थिति में है, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि भी निखरती है, क्योंकि उस स्थिति में व्यापारिक देश अपने भुगतान के बारे में सुनिश्चित हो सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

12 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

13 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

13 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

15 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

16 hours ago

बड़ी खबरें