होम / बिजनेस / भारत का विदेशी कर्ज 8.2% बढ़ा , फॉरेक्स भी घटा, क्या ये खतरे की घंटी है?

भारत का विदेशी कर्ज 8.2% बढ़ा , फॉरेक्स भी घटा, क्या ये खतरे की घंटी है?

देश के इस बाहरी कर्ज का 53.2 परसेंट हिस्सा अमेरिकी डॉलर के रूप में है जबकि भारतीय रुपए के रूप में ये कर्ज 31.2 परसेंट है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: ब्रिटेन को पछाड़कर भारत भले ही दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया हो, लेकिन भारत पर कर्जों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत का विदेशी कर्ज मार्च, 2022 के अंत में एक साल पहले की तुलना में 8.2 परसेंट बढ़कर 620.7 बिलियन डॉलर हो गया. 

भारत पर विदेशी कर्ज बढ़ा 
वित्त मंत्रालय का कहना है कि भारत का विदेशी कर्ज सतत और बेहतर तरीके से मैनेज है, मार्च 2022 के अंत तक ये  620.7 बिलियन डॉलर हो गया, जो कि पिछले साल के मुकाबले 8.2 परसेंट ज्यादा है. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश के इस बाहरी कर्ज का 53.2 परसेंट हिस्सा अमेरिकी डॉलर के रूप में है जबकि भारतीय रुपए के रूप में ये कर्ज 31.2 परसेंट है, जो कि दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. मार्च 2022 तक GDP के अनुपात के रूप में विदेशी कर्ज 19.9 परसेंट था और विदेशी मुद्रा भंडार और बाहरी कर्ज का अनुपात 97.8 परसेंट था, जो कि साल भर पहले ये 100.6 परसेंट था. 

विदेशी मुद्रा भंडार घटा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 अगस्त को खत्म हफ्ते के दौरान 3.007 बिलियन डॉलर घटकर 561.046 बिलियन डॉलर रह गया, जबकि 19 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 6.687 बिलियन डॉलर घटकर 564.053 बिलियन डॉलर रहा था. वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट का कहना है कि देश पर 499.1 बिलियन डॉलर का लंबी अवधि का कर्ज है जो कुल बाहरी कर्ज का 80.4 परसेंट है. जबकि 121.7 बिलियन डॉलर के साथ शॉर्ट टर्म कर्ज की हिस्सेदारी 19.6 परसेंट है. एक साल पहले की तुलना में सॉवरेन कर्ज 17.1 परसेंट बढ़कर 130.7 बिलियन डॉलर हो गया जबकि नॉन-सॉवरेन कर्ज 6.1 परसेंट बढ़कर 490.0 बिलियन डॉलर रहा.

NRIs की जमा राशि में कमी
रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवासी भारतीयों (NRI) की जमा राशि में भी गिरावट दर्ज हुई है, ये दो परसेंट घटकर 139.0 बिलियन डॉलर रह गई जबकि कमर्शियल उधारी 5.7 परसेंट 209.71 बिलियन डॉलर और शॉर्ट टर्म ट्रेड क्रेडिट 20.5 परसेंट बढ़कर 117.4 बिलियन डॉलर रहा. 

भारत पर ज्यादा असर नहीं 
हालांकि पिछले हफ्ते S&P सॉवरेन एंड इंटरनेशनल पब्लिक फाइनेंस रेटिंग्स के डायरेक्टर एंड्रयू वुड कहा था कि भारत पर विदेशी कर्ज खाता काफी मजबूत है और विदेशी कर्ज सीमित है.  इसलिए कर्ज चुकाना बहुत अधिक महंगा नहीं है. उन्होंने कहा कि रेटिंग एजेंसी को नहीं लगता है कि शॉर्ट टर्म के दबावों का भारत की साख पर गंभीर असर पड़ेगा. इस साल अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये में लगभग 7 परसेंट की गिरावट आई है, हालांकि रुपये का प्रदर्शन बाकी उभरते बाजारों की तुलना में बेहतर रहा है. 

VIDEO: IPO आवेदन के लिए SEBI के नए नियम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

5 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

2 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

7 hours ago