होम / बिजनेस / 5G टेक्नोलॉजी पूरी तरह से स्वदेशी, दूसरे देशों को भी दे सकते हैं सेवाएं: वित्त मंत्री

5G टेक्नोलॉजी पूरी तरह से स्वदेशी, दूसरे देशों को भी दे सकते हैं सेवाएं: वित्त मंत्री

"हमारा 5G कहीं और से आयात नहीं किया गया है, यह हमारा अपना प्रोडक्ट है. हमें भारत की उपलब्धियों पर बहुत गर्व होना चाहिए"

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: देश में 5G की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, हालांकि पूरे देश में व्यापक रूप से पहुंचने में इसे वक्त लगेगा, निश्चित रूप से 5G की सेवाएं देश के लिए बड़ी उपलब्धि हैं, इसलिये भी कि ये पूरी तरह से भारत में निर्मित हैं. लेकिन भारत अब इससे एक कदम आगे बढ़ने वाला है. 

5G टेक्नोलॉजी दूसरे देश भी ले सकते हैं
गुरुवार को अमेरिका के वाशिंगटन स्थित जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत ने देश में विकसित 5G इंफ्रास्ट्रक्चर को लॉन्च किया है, इसे दूसरे देशों में भी मुहैया कराया जा सकता है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 5G अभी जनता तक नहीं पहुंची है. हमने अपने देश में जो 5G लॉन्च किया है, वह पूरी तरह से स्वदेशी है, स्टैंडअलोन है, यानी हमारी बनाई हुई है. हमारा 5G कहीं और से आयात नहीं किया गया है, यह हमारा अपना प्रोडक्ट है. वित्त मंत्री ने बताया कि कुछ हिस्से दक्षिण कोरिया जैसे देशों से आ सकते हैं, लेकिन कहीं और से नहीं आ रहे हैं. तो पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक को हम किसी भी देश को दे सकते हैं, जो भी इसे लेना चाहता है. 5G को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि हमें भारत की उपलब्धियों पर बहुत गर्व होना चाहिए. 

पीएम मोदी ने लॉन्च की 5G सेवाएं
5G सेवाओं को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022' नाम के एक आयोजन में शुरुआत की. इसके साथ ही 5 जी सर्विस से देश में अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट का रास्ता खुल गया है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनिंदा भारतीय शहरों में लॉन्च किया गया था और 2024 तक पूरे देश को कवर करने की संभावना है. इस लॉन्च के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि नया भारत केवल प्रौद्योगिकी का उपभोक्ता नहीं रहेगा, बल्कि भारत उस तकनीक के विकास और कार्यान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएगा.  प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2जी, 3जी और 4जी प्रौद्योगिकियों के लिए अन्य देशों पर निर्भर है, लेकिन 5जी के साथ भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है.

एयरटेल, जियो में 5G की टक्कर
इस दौरान एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने अपनी कंपनी की 5जी सर्विस की लॉन्चिंग का एलान किया. एयरटेल ने आठ शहरों में एक अक्टूबर से 5जी सर्विस शुरू कर दी है, इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, वाराणसी का नाम शामिल है. कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि एयरटेल मार्च 2024 तक देश के हर कोने में 5जी सर्विस पहुंचा देगी. रिलायंस जियो का कहना है कि कंपनी दिसंबर 2023 तक देश के हर कोने में 5जी सर्विस शुरू कर देगी. रिलायंस ने इससे पहले एलान किया था कि वो दिवाली तक अपनी 5 जी सर्विस रोलआउट करना शुरू कर देगी. वोडाफोन आइडिया ने भी जल्द ही अपनी 5जी सर्विस शुरू करने का एलान किया है.

VIDEO: IMF ने फिर घटाया भारत का GDP अनुमान


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago