होम / बिजनेस / स्‍वदेशी हुनर से सस्‍ती हो रही है स्‍मार्ट तकनीक

स्‍वदेशी हुनर से सस्‍ती हो रही है स्‍मार्ट तकनीक

हमारे आसपास जहां पहले किसी भी काम को तकनीक के जरिए आसान बनाने पर काम हुआ,तो उसके बाद उसे स्‍मार्ट बनाने पर काम किया गया. लेकिन अब स्‍मार्ट तकनीक को आसान बनाने पर काम किया जा रहा है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

हमारे आसपास जहां पहले किसी भी काम को तकनीक के जरिए आसान बनाने पर काम हुआ,तो उसके बाद उसे स्‍मार्ट बनाने पर काम किया गया. लेकिन अब स्‍मार्ट तकनीक को आसान बनाने पर काम किया जा रहा है. ये काम कर रहा है ट्रिपल आईटी हैदराबाद.ये संस्‍थान हमारे रोजमर्रा के जीवन में इस्‍तेमाल होने वाले कुछ महत्‍वपूर्ण पहलुओं पर काम कर रहा है. जिसमें बिजली का मीटर, पानी का मीटर, पानी की खपत बताने वाला मीटर जैसे आम आदमी से जुड़े उपकरण हैं. 5जी आने के साथ कैसे इसे आसान और सस्‍ता बनाया जाए इस तकनीक पर काम हो रहा है.

वायु प्रदूषण की जांच होगी आसानी से

मौजूदा समय में वायु प्रदूषण की जांच करने के लिए बाजार में कई तरह उपकरण मौजूद हैं. जिनकी कीमत 15 से 20 लाख रुपये के बीच है. लेकन ट्रिपल आईटी हैदराबाद के स्‍टूडेंट वैभव नावरे बताते हैं कि उनके कॉलेज में इस महंगी तकनीक को सस्‍ते में बदल दिया गया है. उनके कॉलेज के जिन स्‍टूडेंटस ने ये बनाया है उन्‍होंने इस तकनीक को सिर्फ 15 से 20 हजार रुपये तक में बना दिया है. महंगे उपकरण सिर्फ पीएम 25 और पीएम 10 के आंकड़े देते हैं जबकि ये मशीन पीएम 75 का भी आंकड़ा बताती है.

स्‍ट्रीट लैंप

मौजूदा समय में सड़क पर लगे स्‍ट्रीट लैंप को बंद और शुरू करने के लिए एक आदमी होता है. लेकिन अब 5जी तकनीक के आने के बाद ये भी स्‍मार्ट तरीके से संभव है. ऐसी भी तकनीक मौजूद है जो अपने आप लाइट ऑन-ऑफ करने के साथ-साथ उसमें खराबी आने का भी सिग्‍नल भेज देती है. जिसके बाद आदमी जाकर उसे ठीक कर देता है. ये तकनीक बाजार में 10 से 15 हजार में मौजूद है,लेकिन यहां इसे मात्र 5 से 7 हजार में विकसित कर दिया गया है.

वॉटर मीटर भी होगा स्‍मार्ट

वॉटर मीटर बाजार में दो तरह के आते हैं एक वो होते हैं जो एनालॉग होते हैं और दूसरे वो होते हैं जो डिजिटल होते हैं. ऐसे में स्‍मार्ट वॉटर जो डिजिटल मीटर होते हैं वो बाजार में 50 से 60 हजार में मौजूद हैं जबकि यहां के स्‍टूडेंट ने इन्‍हें सिर्फ 5000 रुपये में विकसित कर दिया है.

पानी के टैंक की भी मिलेगी जानकारी

पानी के लेवल से लेकर टैंक की स्थिति बताने वाले वॉटर मीटर आज की तारीख में बाजार में 8000 रुपये में मौजूद है. जबकि यहां के स्‍टूडेंट ने इस तकनीक को सिर्फ 1000 रूपये में ला दिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

10 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

10 hours ago

टेक्सटाइल उद्योग में AI और ऑटोमेशन की बढ़ती धमक, गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस में 15,000 से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 190 से अधिक कंपनियों ने दिखाईं नई तकनीकें. AI, ऑटोमेशन, डिजिटल प्रिंटिंग और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर, कंपनियों को मिले नए बिजनेस लीड और साझेदारी के अवसर

11 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

13 hours ago

टाटा संस में बड़ा फेरबदल, एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा चेयरमैन पद; फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नोएल टाटा के साथ मतभेदों के बीच इस्तीफा, टाटा संस की लिस्टिंग और बोर्ड में प्रतिनिधित्व को लेकर भी रही असहमति

15 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

10 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

10 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

13 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

11 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

15 hours ago