होम / बिजनेस / बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से सुस्ती के संकेत, ये खबरों वाले शेयर करा सकते हैं कमाई

बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से सुस्ती के संकेत, ये खबरों वाले शेयर करा सकते हैं कमाई

आज अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आएंगे, आशंका यही है कि किसी तरह की ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली है, अमेरिकी बाजारों पर इन आंकड़ों का असर देखना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: बुधवार को भारतीय बाजारों में शानदार रिबाउंड दिखा, आज ग्लोबल बाजारों से संकेत अच्छे नहीं हैं. अमेरिकी बाजार बुधवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. हालांकि बीते दो दिनों में डाओ जोंस में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है, बुधवार को एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद डाओ 28 अंक गिरकर बंद हुआ है, आज अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने वाले है, इस पर दुनिया भर की नजरें हैं. अनुमान है कि ये 8 परसेंट के ऊपर ही रहेगा. एशियाई बाजारों की बात करें तो हैंग सेंग में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है, निक्केई, स्ट्रेट टाइम्स भी लाल निशान के साथ ट्रेडिंग हो रही है. SGX Nifty की शुरुआत भी आज हल्की गिरावट के साथ हुई है. 

खबरों वाले शेयरों पर नजर

ग्लोबल संकेतों के अलावा आज किन खबरों वाले शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है, एक नजर डालते हैं

1. आज Infosys, Mindtree के तिमाही नतीजे आएंगे, इसके अलावा Angel One, Anand Rathi Wealth, Aditya Birla Money, Cyient और Den Networks भी अपने नतीजे जारी करेगी 

2. HCL Technologies का दूसरी तिमाही में मुनाफा QoQ 6.3% बढ़कर 3,489 करोड़ रुपये रहा है. आय 5.2% बढ़कर 24,686 करोड़ रुपये पहुंच गई है. कल आए नतीजों के बाद आज कंपनी के शेयरों पर इसका असर दिख सकता है 

3. Wipro की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 9.3 परसेंट घटकर 2,659 करोड़ रुपये रहा है. सितंबर तिमाही में कंपनी की इनकम 14.60 परसेंट बढ़कर 22,539.7 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 19,667.4 करोड़ रुपये थी. 

4. Tata Power पंतनगर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में 7 मेगावाट की सौर परियोजना को डेवलप करेगी. इससे कंपनी को 215 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होने की उम्मीद है. इससे कार्बन उत्सर्जन में 1.7 लाख टन से अधिक की कमी आएगी. 

5. Suven Life Sciences को राइट्स इश्यू के जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिली है. कंपनी ने कहा कि 7,26,91,239 शेयरों के राइट्स इश्यू साइज को मंजूरी मिली है. ये रेश्यो 1:2 है

6. CESC 15 अक्टूबर को 300 करोड़ रुपये के पूंजी जुटाने पर पर विचार करेगा. कंपनी ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 15 अक्टूबर को 300 करोड़ रुपये तक सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा.

7. Power Grid Corporation of India में LIC ने 2% हिस्सेदारी बेच दी है. LIC ने खुले ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिये ये हिस्सेदारी बेच दी है. इसके साथ, कंपनी में LIC की हिस्सेदारी 5.3% से घटकर 3.3% हो गई है.

8. Sterling and Wilson Renewable Energy को  NTPC Renewable Energy की तरफ से 2,212 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी को गुजरात के खावड़ा आरई पावर पार्क में प्रस्तावित 1,255 मेगावाट और 1,568 मेगावाट डीसी सौर पीवी परियोजना के लिए NTPC REL से एक ऑर्डर मिला है.

9. Panacea Biotec पर आज फोकस रहेगा क्योंकि Serum Institute of India ने कंपनी में 2.2% हिस्सेदारी बेच दी है. इससे कंपनी में इसकी शेयरहोल्डिंग 9.83% से घटकर 7.63% हो गई है. 

10. Sterling and Wilson Renewable Energy को  NTPC Renewable Energy की तरफ से 2,212 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी को गुजरात के खावड़ा आरई पावर पार्क में प्रस्तावित 1,255 मेगावाट और 1,568 मेगावाट डीसी सौर पीवी परियोजना के लिए NTPC REL से एक ऑर्डर मिला है.

VIDEO: दूध, मांस, बेबी पाउडर के लिए FSSAI का नया आदेश


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago