होम / बिजनेस / बंपर तेजी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

बंपर तेजी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

कल अमेरिकी बाजारों की सुस्त शुरुआत हुई, लेकिन दोपहर के बाद जोरदार रिबाउंड देखने को मिला है. आज एशियाई बाजारों में भी जोरदार तेजी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय बाजारों की आज तेज शुरुआत हो सकती है, क्योंकि ग्लोबल संकेत काफी शानदार है, गुरुवार को अमेरिकी बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुए हैं, डाओ जोंस 828 अंकों की जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ, नैस्डेक में बीते कई दिनों से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लगा है, ये 232 अंक चढ़कर बंद हुआ. आज एशियाई बाजारों में भी दमदार शुरुआत देखने को मिल रही है. SGX Nifty 250 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. SGX Nifty 17200 के पार चला गया है. बाकी एशियाई बाजार 2.5 परसेंट से ज्यादा मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं, निक्केई में 700 अंकों की मजबूती है, कोस्पी में भी 2 परसेंट से ज्यादा की मजबूती है. 

खबरों वाले शेयरों पर नजर
शानदार ग्लोबल संकेतों के साथ साथ आज किन खबरों वाले शेयरों पर आपको नजर रखनी चाहिये, जहां से आप मुनाफा कमा सकते हैं. एक नजर डालते हैं

1. आज कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे, इसमें Shree Cement फोकस में रहेगा, इसके अलावा Bajaj Auto, Tata Elxsi, Federal Bank, Oberoi Realty, Just Dial, GI Engineering Solutions के भी नतीजे आज आएंगे

2. Infosys ने गुरुवार को शानदार नतीजे पेश किये, कंपनी का कंसो मुनाफा 11 परसेंट बढ़कर 6,021 करोड़ रुपए हो गया है, जो सालभर पहले 5,421 करोड़ रुपए थी. कंपनी ने शेयर बायबैक का भी ऐलान किया है. यह शेयर बायबैक 9300 करोड़ रुपए की होगी.

3. Mindtree के नतीजे भी गुरुवार को आए, दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 31.5 फीसदी बढ़कर 3,400.4 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,586.2 करोड़ रुपये था. कंसो नेट प्रॉफिट 27.5 परसेंट बढ़कर 508.7 करोड़ रुपये रहा है. 

4. HDFC Life Insurance आज फोकस में रहेगा, क्योंकि कंपनी को Exide Life Insurance विलय के लिए IRDAI की अंतिम मंजूरी मिल गई है. इस विलय की योजना के लिए तय तारीख 1 अप्रैल 2022 है और यह योजना 14 अक्टूबर 2022 को दिन के अंत से प्रभावी होगी.

5. Chemcon Speciality Chemicals ने बिजनेस ऑपरेशन के लिये वडोदरा में जमीन खरीदी है. भूमि अधिग्रहण की कुल लागत 22.3 करोड़ रुपये है. ये संबंधित पार्टी लेनदेन हैं. इसके शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है

6. MAS Financial Services ने कमर्शियल पेपर जारी कर 55 करोड़ रुपये जुटाए हैं. ये पेपर 31 अक्टूबर 2022 को मैच्योर होंगे, है जिसकी क्रेडिट रेटिंग केयर A1+ है.

7. Coal India राजस्थान में 1190 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट लगाएगी, कंपनी ने राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RUVNL) के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किये हैं. 

8. Piramal Ent आज फोकस में रहेगा, कंपनी का कहना है कि Piramal Pharma को लिस्ट कराने के लिए उसे सेबी से मंजूरी मिल चुकी है. ये शेयर अगले हफ्ते बाजार में लिस्ट होंगे. Piramal Pharma को कॉरपोरेट ढांचे को आसान बनाने के मकसद से Piramal Entसे अलग कर दिया गया है. 

9. NMDC भी आजकल फोकस में है, इसके स्टील कारोबार NMDC स्टील को अलग करने के लिए डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 28 अक्टूबर तय की गई है. ये सरकार की विनिवेश की ओर एक और कदम है.

10. NITCO के CFO शिरीष सुवागिया ने इस्तीफा दे दिया है. शिरीष सुवागिया ने तत्काल प्रभाव से कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है, इस्तीफा के कारणों की वजह नहीं बताई गयी है.

VIDEO: IMF ने फिर घटाया भारत का GDP अनुमान


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago