✕

होम / बिजनेस / इंडियन ओवरसीज बैंक को मिला ₹699 करोड़ का GST डिमांड नोटिस, जानिए पूरी डिटेल्स

इंडियन ओवरसीज बैंक को मिला ₹699 करोड़ का GST डिमांड नोटिस, जानिए पूरी डिटेल्स

IOB ने कहा कि उसे असेसमेंट ईयर 2020-21 से संबंधित GST लायबिलिटीज के लिए डिप्टी कमिश्नर (ST) -III, बड़ी टैक्सपेयर्स यूनिट, चेन्नई -35 से 699.52 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पब्लिक सेक्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने शुक्रवार (28 फरवरी) को कहा कि उसे असेसमेंट ईयर 2020-21 से संबंधित जीएसटी लायबिलिटीज के लिए डिप्टी कमिश्नर (ST) -III, बड़ी टैक्सपेयर्स यूनिट, चेन्नई -35 से 699.52 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस मिला है. 27 फरवरी 2025 की तारीख वाले इस नोटिस में टैक्स और ब्याज सहित 35.26 करोड़ रुपये की पेनल्टी शामिल है.

बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में दी जानकारी

इंडियन ओवरसीज बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा ''बैंक को 27 फरवरी, 2025 को डिप्टी कमिश्नर (ST)-III, लार्ज टैक्सपेयर्स यूनिट, चेन्नई-35 से एनुअल स्क्रूटनी के लिए असेसमेंट 2020-21 से ब्याज और जुर्माना सहित 699.52 करोड़ रुपये की जीएसटी देनदारी के लिए डिमांड प्राप्त हुआ है. अथॉरिटी द्वारा लगाया गया जुर्माना 35.26 करोड़ रुपये है.'' इंडियन ओवरसीज बैंक ने उचित कानूनी सहारा लिया है और उम्मीद है कि अपीलेट अथॉरिटा आदेश को रद्द कर देंगे. बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि डिमांड नोटिस का उसके फाइनेंशियल, ऑपरेशन या अन्य बिजनेस एक्टिविटीज पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा.

शेयर का प्रदर्शन

शुक्रवार के शेयर बाजार सत्र के बाद, IOB के शेयर 4.56% गिरकर ₹43.54 पर बंद हुए, जबकि पिछले दिन यह ₹45.62 था. कंपनी ने 28 फरवरी को बाजार बंद होने के बाद GST नोटिस की जानकारी दी. पिछले 5 सालों में IOB के शेयरों ने निवेशकों को 400% से ज्यादा रिटर्न दिया है. लेकिन पिछले 1 साल में यह शेयर 30.89% गिर चुका है. 2025 में अब तक (YTD) यह शेयर 15.79% गिरा है और पिछले 4 बाजार सत्रों में करीब 5% नुकसान हुआ है. 28 फरवरी को IOB का शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर ₹43.20 पर पहुंच गया, जबकि 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹75.45 था, जो 28 मई 2024 को दर्ज हुआ था.

IOB के Q3 नतीजे  

Indian Overseas Bank (IOB) का शुद्ध लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2024-25 तिमाही में 21% बढ़कर ₹874 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹723 करोड़ था. सरकारी बैंक IOB के खराब कर्ज (NPA) में कमी आई है. तीसरी तिमाही में इसका सकल NPA 2.55% रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 3.90% था. बैंक की कुल आय अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर ₹8,409 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹7,437 करोड़ थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

21 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

21 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

1 minute ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

21 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

21 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

33 minutes ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

15 hours ago