✕

होम / बिजनेस / भारतीय ओलंपिक संघ ने स्पॉन्सरशिप से कमाए करोड़ों रुपये, अब पेरिस ओलंपिक में चमकेंगे ये भारतीय ब्रैंड्स

भारतीय ओलंपिक संघ ने स्पॉन्सरशिप से कमाए करोड़ों रुपये, अब पेरिस ओलंपिक में चमकेंगे ये भारतीय ब्रैंड्स

अमेरिका में आयोजित हुए T20 क्रिकेट वर्ल्डकप के बाद अब भारतीय कंपनियों के ब्रैंड्स ने पेरिस ओलंपिक में नजर आने वाले हैं. इन ब्रैंड्स के जरिए भारतीय ओलंपिक संघ ने पेरिस ओलंपिक से काफी अच्छी कमाई की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिका में आयोजित हुए T20 क्रिकेट वर्ल्डकप को जीतकर भारत ने खेल के मैदान में तो अपनी धाक जमाई ही है. साथ ही भारतीय कंपनियों के ब्रैंड्स ने भी अलग-अलग देशों की जर्सी पर शान ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. भारतीय ब्रैंड्स का ऐसा ही जलवा अब एक बार फिर पेरिस ओलंपिक में दिखने वाला है. दरअसल, भारतीय ओकंपिक संघ (Indian Olympic Association) ने पेरिस ओलंपिक में स्पॉन्सरशिप के जरिए करोड़ों रुपये कमाए हैं. अब अमूल, अडानी ग्रुप जैसे दर्जनों भारतीय ब्रैंड वहां चमकने के लिए तैयार हैं. तो आइए जानते हैं भारतीय ओलंपिक ने इससे कितना रेवेन्यू हासिल किया है.   

दुनिया में दिख रही भारतीय़ ब्रैंड्स की धमक
भारतीय ब्रैंड्स की धमक अब दुनियाभर में दिख रही है. पेरिस ओलंपिक के लिए दर्जनभर से ज्यादा भारतीय कंपनियों और ब्रैंड्स ने स्पॉन्सरशिप और पार्टनरशिप डील साइन की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके पीछे कंपनियों की एक और स्ट्रैटजी है कि वह अपने आपको सिर्फ क्रिकेट से एसोसिएट होने की इमेज से भी बचाने की कोशिश करती हैं. इससे पहले अधिकतर भारतीय ब्रैंड्स सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नजर आते थे.

भारतीय ओलंपिक संघ ने कमाया 50 करोड़ रुपये का रेवेन्यू 
भारतीय ओलंपिक संघ ने पेरिस ओलंपिक की स्पॉन्सरशिप से करीब 50 करोड़ रुपए का रेवेन्यू कमाया है. ये टोक्यो ओलंपिक के वक्त स्पॉन्सरशिप से आए रेवेन्यू का करीब दोगुना है. जैसे भारतीय ओलंपिक एथलीट्स की जर्सी पर जेएसडब्ल्यू का लोगो दिखेगा. वहीं, प्यूमा सभी एथलीट के जूतों और अन्य गियर पर दिखेगा. वहीं, ग्लोबल लेवल पर ओलंपिक के स्पॉन्सर कोकाकोला, ओमेगा और सैमसंग भी भारतीय एथलीट के साथ अलग से इंडिया स्पेसिफिक डील करने जा रहे हैं.

अमूल, अडानी ग्रुप से लेकर दिखेंगे ये भारतीय ब्रैंड्स

अमूल (Amul), रेडिको खेतान (Radico Khaitan) , प्यूमा (Puma), ड्रीम स्पोर्ट्स (Dream Sports), जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) और अडानी ग्रुप (Adani Group) ऐसे ब्रांड हैं, जो पेरिस ओलंपिक में भारतीय एथलीट दल और खिलाड़ियों के स्पॉन्सर पार्टनर हैं. इसके अलावा आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) , बोरोसिल (Borosil) , हर्बालाइफ (HerbaLife) , आईनॉक्स लीजर (INOX Leisure Limited), यस बैंक (Yes bank) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (Bharat Petroleum Corporation) जैसे कई ब्रैंड वहां नजर आने वाले हैं. 

पेरिस ओलंपिक में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीता अंबानी की चेयरमैनशिप वाले रिलायंस फाउंडेशन ने भारतीय ओलंपिक संघ के साथ मिलकर पेरिस में ‘इंडिया हाउस’ बनाया है. यह एक कल्चरल सेंटर है, जहां भारत की सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखेगी. इतना ही नहीं दुनिया भर से पेरिस पहुंचने वाले पर्यटकों के सामने भारत को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर दिखाने की कोशिश भी ‘इंडिया हाउस’ में की गई है. 

इसे भी पढ़ें-बचत के लिए बैंकों की जगह म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना पसंद कर रहे लोग: RBI


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

6 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

9 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

11 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

11 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

6 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

7 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

9 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

11 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

12 hours ago