✕

होम / बिजनेस / नहीं आएगा इंडियन ऑयल का 22000 करोड़ का राइट्स इश्यू, इस वजह से पीछे खींचे कदम

नहीं आएगा इंडियन ऑयल का 22000 करोड़ का राइट्स इश्यू, इस वजह से पीछे खींचे कदम

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल के बोर्ड ने पिछले साल राइट्स इश्यू के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, लेकिन अब प्रस्ताव को वापस ले लिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन  (IOC) ने 22000 करोड़ रुपए के राइट्स इश्यू से कदम वापस खींच लिए हैं. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि आज यानी 30 सितंबर को हुई बोर्ड की बैठक में इक्विटी शेयरों के राइट्स इश्यू के प्रस्ताव को वापस ले लिया गया है. इसका मतलब है कि कंपनी का राइट्स इश्यू अब नहीं आएगा. बता दें कि इंडियन ऑयल के बोर्ड ने पिछले साल जुलाई में राइट्स इश्यू के जरिए 22000 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी थी.

फाइलिंग में दी जानकारी 
IOC ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने सूचना दी है कि बजट 2024-25 में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए कैपिटल सपोर्ट को लेकर फंड आवंटित नहीं किया गया है. जबकि पहले 30,000 करोड़ रुपए का आवंटन प्रस्तावित था. इसलिए राइट इश्यू में सरकार के नॉन-पार्टिसिपेशन को देखते हुए, कंपनी के बोर्ड ने प्रस्तावित राइट्स इश्यू को वापस लेने का फैसला लिया है. केंद्र सरकार इंडियन ऑयल की प्रमोटर है.

ऐसा है शेयर का हाल
इस साल जून के शेयर होल्डिंग पैटर्न के अनुसार, सरकार के पास इंडियन ऑयल में 51.50% हिस्सेदारी है. आईओसी का मार्केट कैप 2.54 लाख करोड़ रुपए है. शेयर मार्केट में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो आज इसके शेयर गिरावट के साथ 179.69 रुपए पर बंद हुए हैं. हालांकि, इस साल अब तक इसने 37.90% और पिछले एक साल में 99.66% का शानदार रिटर्न दिया है. 

ऐसी है आर्थिक सेहत
कंपनी की वित्तीय सेहत पर नज़र डालें तो अप्रैल-जून 2024 तिमाही में IOC का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 74.7% गिरकर  3722.63 करोड़ रुपए पर आ गया. पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 14735.30 करोड़ था. जून-अप्रैल 2024 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रिवेन्यु सालाना आधार पर 2.4% घटकर 219864.34 करोड़ रुपए रहा, जबकि जून 2023 तिमाही में यह 225410.49 करोड़ रुपए था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

5 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित