✕

होम / बिजनेस / इंडियन ऑयल और LIC ने भरा सरकार का खजाना, FY24 में दिया करोड़ों रुपये का डिविडेंड

इंडियन ऑयल और LIC ने भरा सरकार का खजाना, FY24 में दिया करोड़ों रुपये का डिविडेंड

अब तक सरकारी कंपनियों से डिविडेंड के जरिए लगभग 10,604.74 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्र सरकार को सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने भारत सरकार को सिर्फ डिविडेंड के रूप में वित्त वर्ष 2023-24 में करोड़ों रुपये का तोहफा दिया है. इंडियन ऑयल से डिविडेंड के रूप में करीब 5,091 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं इस बार एलआईसी ने सरकार को 3,662 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है. यह भुगतान डिविडेंड के रूप में किया गया है, जिसका चेक निर्मला सीतारमण को सौंपा गया. 

इन सरकारी कंपनियों ने भरा सरकार का खजाना 

IOCL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सरकार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) से लाभांश के रूप में लगभग 5,091 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं. वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के वरिष्ठ अधिकारियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 3,662.17 करोड़ रुपये का चेक पकड़ाया. इसके पहले मार्च में एलआईसी ने सरकार को ₹2,441.45 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया था. LIC के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ मोहंती ने वित्त मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एम पी तंगिराला की उपस्थिति में वित्तमंत्री को यह चेक सौंपा.

सरकार को अब तक मिल चुका है 10,604 करोड़ का डिविडेंड

चालू वित्त वर्ष 2024-25 (5 महीने) में अभी तक केंद्र सरकार को केंद्रीय लोक उपक्रमों से डिविडेंड के रूप में 10,604.74 करोड़ रुपये मिल चुके हैं. गौरतलब है कि इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) से 40 करोड़ रुपये, पावर फाइनेंस कॉर्प से 554 करोड़ रुपये और टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (TCIL) से सरकार को 3,443 करोड़ रुपये स्पेशल डिविडेंड के तौर पर मिल चुके हैं.

डिविडेंड से 56260 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य

चालू वित्त वर्ष में,सरकार ने पब्लिक सेक्टर की कंपनियों से डिविडेंड के रूप में 56,260 करोड़ रुपये जुटाने का बजट रखा है, जो 2023-24 के वित्त वर्ष में 50,000 करोड़ रुपये था. इंडियन ऑयल के अलावा देश की सबसे बड़ी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने  वित्त वर्ष 2023-24 में 6,103.62 करोड़ रुपये दिए हैं. एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चेक सौंपा है. मार्च में एलआईसी ने सरकार को ₹2,441.45 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

8 hours ago