होम / बिजनेस / भारतीय इकोनॉमी को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए क्या है खास?
भारतीय इकोनॉमी को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए क्या है खास?
2031 तक भारत की उपभोक्ता मार्केट में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा और यह दोगुनी बड़ी हो जाएगी.
पवन कुमार मिश्रा 2 years ago
पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना महामारी के प्रभावों से उभर रही है और ग्लोबल इकोनॉमी (Global Economy) की रफ्तार भी धीमी पड़ती नजर आ रही है. हाल ही में IMF यानी इंटरनेशनल मोनेटरी फंड ने कहा था कि 2023 के दौरान ग्लोबल इकॉनमी की रफ्तार 6.1% से कम होकर मात्र 3.6% रह जाएगी. ग्लोबल इकॉनमी की धीमी पड़ती रफ्तार के बावजूद अभी तक भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अब भारतीय इकॉनमी को लेकर भी एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है.
भारतीय इकोनॉमी की रफ्तार
S&P ग्लोबल (S&P Global) द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि वित्त वर्ष 24 से लेकर वित्त वर्ष 31 के दौरान भारतीय इकॉनमी की वृद्धि की दर 6.7% रहेगी. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि वित्त वर्ष 31 तक भारतीय इकॉनमी 6.7 ट्रिलियन डॉलर का स्तर प्राप्त कर लेगी जबकि वित्त वर्ष 23 में भारतीय इकॉनमी 3. 4 ट्रिलियन डॉलर्स के स्तर पर हुआ करती थी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय इकॉनमी की वृद्धि प्रमुख रूप से सरकार एवं प्राइवेट सेक्टर द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग में किए गए इन्वेस्टमेंट और इकट्ठा किए गए कैपिटल पर निर्भर करेगी.
बड़ी होगी उपभोक्ता मार्केट
रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि 2031 तक भारत की उपभोक्ता मार्केट में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा और यह दोगुनी बड़ी हो जाएगी. जहां 2022 में भारतीय उपभोक्ता मार्केट की कीमत 2.3 ट्रिलियन डॉलर हुआ करती थी, वहीँ 2031 में यह कीमत बढ़कर 5.2 ट्रिलियन डॉलर्स पर पहुंच जाएगी. दूसरी तरफ वर्ष 2022 में खाद्यान्न पर 615 बिलियन डॉलर्स का खर्च किया गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2031 तक यह खर्च भी बढ़कर लगभग 1.4 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच जाएगा.
वृद्धि के लिए जरूरी कारक
रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि वृद्धि के दौरान भारत को अपनी वर्क-फाॅर्स, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, और FDI जैसे कारकों पर प्रमुख रूप से ध्यान देना होगा. यह रिपोर्ट S&P ग्लोबल द्वारा जारी की गई है, ऐसे में यह जान लेना भी जरूरी है की S&P ग्लोबल क्या है? S&P ग्लोबल, क्रेडिट रेटिंग प्रदान करने वाली एक ग्लोबल कंपनी है.
यह भी पढ़ें: Nerolac paints ने जारी किए 23-24 की पहली तिमाही के नतीजे, मुनाफे में इतना हुआ इजाफा
टैग्स