होम / बिजनेस / देश को आज मिलेगी पहली Water Metro, जानें किराए से लेकर रूट तक सबकुछ 

देश को आज मिलेगी पहली Water Metro, जानें किराए से लेकर रूट तक सबकुछ 

वॉटर मेट्रो के लिए बैटरी से चलने वाली हाइब्रिड बोट्स का इस्‍तेमाल किया जाएगा. PM मोदी ने वॉटर मेट्रो की तस्वीरें शेयर की थीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश को आज पहली 'वॉटर मेट्रो' (Water Metro) मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) केरल में इस सर्विस को लॉन्‍च करेंगे. यह सेवा कोच्चि और आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ेगी. माना जा रहा है कि 'वॉटर मेट्रो' से कोच्चि की दूसरे शहरों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा. यह सर्विस खासतौर पर उन शहरों के लिए उपयोगी होगी जहां पारंपरिक मेट्रो रेल लाइन बिछाने में तमाम तरह की बाधाएं हैं.

इतनी है प्रोजेक्ट की लागत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉटर मेट्रो के लिए बैटरी से चलने वाली हाइब्रिड बोट्स का इस्‍तेमाल किया जाएगा. PM मोदी ने वॉटर मेट्रो की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा था कि वॉटर मेट्रो कोच्चि के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने करने में महत्वपूर्ण साबित होगी. इस प्रोजेक्‍ट की लागत 1,136 करोड़ रुपए बताई जा रही है. केरल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के जरिए राज्य सरकार को आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.

हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो
वॉटर मेट्रो पूरी तरह से AC यानी वातानुकूलित होगी. हर 15 मिनट के अन्तराल पर मेट्रो मिलेगी और फिलहाल यह सेवा दिन में 12 घंटों के लिए उपलब्ध रहेगी. प्रारंभिक चरण में 78 इलेक्ट्रिक बोट और 38 टर्मिनल के साथ इसकी शुरुआत होगी. मेट्रो की पैसेंजर कैपिसिटी की बात करें, तो हर मेट्रो में 50 से 100 यात्री सवारी कर सकेंगे. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के अनुसार, प्रोजेक्‍ट को 1,136.83 करोड़ रुपए की लागत से शुरू किया जाएगा. इस प्रोजेक्‍ट को केरल सरकार के साथ-साथ German Bank, KFW फंडिंग देगा.

इतना है किराया
कोच्चि वॉटर मेट्रो शहर और उसके आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ेगी. इस मेट्रो की टिकट काफी कम रखी गई है, ताकि सभी तरह के यात्री इसका फायदा उठा सकें. वॉटर मेट्रो की न्यूनतम टिकट दर 20 रुपए है. नियमित यात्रियों के लिए साप्ताहिक और मासिक पास की व्यवस्था भी की गई है. सरकार का कहना है कि AC वॉटर मेट्रो लागत प्रभावी है और सुरक्षित यात्रा मुहैया कराती है. इसकी मदद से यात्री बिना किसी ट्रैफिक जाम में फंसे अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकेंगे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago