✕

होम / बिजनेस / जापान को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत, IMF की रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

जापान को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत, IMF की रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

आईएमएफ के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के अनुसार, भारत 2025 में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत इस साल जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा. इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जापान की नॉमिनल जीडीपी वित्त वर्ष 26 में 4.186 ट्रिलियन डॉलर की रह जाएगी जबकि भारत की जीडीपी के बढ़कर 4.187 ट्रिलियन डॉलर होने की उम्मीद है. पिछले साल भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था. इस वित्तीय वर्ष में अब इसके चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है.

2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

इतना ही नहीं, आने वाले सालों में, भारत की जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की भी संभावना है. 2028 तक, भारत का सकल घरेलू उत्पाद 5584.476 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो जर्मनी के 5251.928 बिलियन डॉलर से ज्यादा है. भारत 2027 में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जिसका सकल घरेलू उत्पाद 5069.47 बिलियन डॉलर होगा. संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन 2025 में भी दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने रहेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका और चीन 2030 तक इस रैंक पर बरकरार रहेंगे.

IMF ने भारत के GDP ग्रोथ का पूर्वानुमान घटाया

अपने ताजा विश्व आर्थिक परिदृश्य में, IMF ने चेतावनी दी है कि जिस वैश्विक आर्थिक प्रणाली के तहत पिछले 80 सालों से ज्यादातर देश काम कर रहे हैं, उसे फिर से स्थापित किया जा रहा है, जिससे दुनिया एक नए युग में प्रवेश कर रही है. IMF ने अपनी रिपोर्ट में 2025 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ के पूर्वानुमान को 6.2% तक समायोजित किया है. ये जनवरी के आउटलुक रिपोर्ट में प्रकाशित 6.5% के पहले के अनुमान से कम है.

भारत के लिए विकास की संभावना अपेक्षाकृत ज्यादा स्थिर

देश के जीडीपी ग्रोथ के पूर्वानुमान में गिरावट की वजह टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों से उत्पन्न अनिश्चितताओं को बताया जा रहा है. आईएमएफ की रिपोर्ट में कहा गया है, "भारत के लिए, 2025 में विकास की संभावना अपेक्षाकृत ज्यादा स्थिर है, जो खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में निजी खपत द्वारा समर्थित 6.2 प्रतिशत है, लेकिन ये दर व्यापार तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के उच्च स्तर के कारण जनवरी 2025 के WEO अपडेट की तुलना में 0.3 प्रतिशत कम है."
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

39 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

55 minutes ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

1 hour ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें