होम / बिजनेस / BSE मिडकैप और BSE स्मॉलकैप ने बनाया रिकॉर्ड, मार्केट-कैप भी रिकॉर्ड स्तर पर!

BSE मिडकैप और BSE स्मॉलकैप ने बनाया रिकॉर्ड, मार्केट-कैप भी रिकॉर्ड स्तर पर!

हाल ही में BSE मिडकैप और BSE स्मॉलकैप एक्सचेंज अपने अब तक सबसे ऊंचे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं और मार्केट कैपिटल भी बढ़ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर तो बना ही रहता है लेकिन विभिन्न एक्सचेंजों का अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना अपने आप में किसी भी मार्केट लिए बहुत जरूरी और अच्छी खबर मानी जाती है. फिलहाल जहां Sensex अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से लगभग 500 अंक नीचे ट्रेड कर रहा है, वहीं BSE मिडकैप और BSE स्मॉलकैप नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. 

बन गया नया रिकॉर्ड
हाल ही में BSE मिडकैप और BSE स्मॉलकैप एक्सचेंज अपने अब तक सबसे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे हैं और इसकी वजह से BSE में लिस्ट कंपनियों की मार्केट-कैप भी रूपए के मामले में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. BSE में लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल बढ़कर 292 लाख करोड़ रूपए पर पहुंच गई है. दिसंबर 2022 में जब सेंसेक्स ने 63,583 अंकों का अपना अब तक का सबसे उच्च स्तर प्राप्त किया था तब भी BSE में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल बढ़कर 291.25 लाख करोड़ पर पहुंच गई थी. 

एक तरफ गिरावट और दूसरी तरफ बढ़त
आज सुबह की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स में लगभग 150 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी. दूसरी तरफ इसी दौरान BSE मिडकैप 28,215.13 और BSE स्मॉलकैप 32,190.2 अंकों के अपने अब तक के सबसे ऊंचे और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए. अमेरिका के केंद्रीय बैंक, फेडरल बैंक ने 14 जून को रेट बढ़ाने रोक दिए थे लेकिन मना जा रहा था कि 2023 खत्म होने तक 2 और बार रेट बढ़ाए जाएंगे. इस एक बात की वजह से मार्केट में भावनाओं को काफी ठेस पहुंची थी. 

फेडरल ने मार्केट को चौंका दिया
कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी में फिक्स्ड इनकम के CIO दीपक अग्रवाल ने कहा कि FOMC (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) ने पहले रेट बढ़ाने पर रोक लगाकर और मार्केट को सिर्फ एक बार रेट बढ़ाए जाने की उम्मीद थी लेकिन 2023 खत्म होने से पहले 2 बार रेट बढ़ाए जाने की खबर देकर, मार्केट को चौंका दिया था. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट VK Vijayakumar ने जोर देते हुए कहा कि फेडरल को अब उम्मीद है कि 2023 के अंत तक फेड फंड्स रेट 5.6% के आस पास रहेंगे और वहीं 2024 के अंत तक यह रेट 4.6% रहेंगे. 
 

यह भी पढ़ें: वन्दे भारत ट्रेनों से आएगी इन कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी? जानिए क्या है पूरा मामला!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

14 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

14 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago