✕

होम / बिजनेस / इस 'रतन' का कोई विकल्प नहीं, देशवासियों के दिल में हमेशा जीवित रहेंगे TATA

इस 'रतन' का कोई विकल्प नहीं, देशवासियों के दिल में हमेशा जीवित रहेंगे TATA

बुधवार रात देश को दुखदाई खबर मिली. रतन टाटा का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. उन्हें ICU में भर्ती किया गया था. रतन टाटा भले ही अब व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में वह हमेशा जीवित रहेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज उद्योगपति और लाखों-करोड़ों लोगों के चहेते रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं. कल रात उन्होंने 86 वर्ष की आयु में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. महाराष्ट्र सरकार ने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. CM एकनाथ शिंदे न ऐलान किया है कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया जाएगा. श्रद्धांजलि देने के लिए आज उनके पार्थिव शरीर को NCPA में रखा जाएगा.

विनम्रता और उदारता की मूरत
टाटा परिवार ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि रतन टाटा अब व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि उन्होंने अपना दोस्त और मार्गदर्शक खो दिया है. PM मोदी सहित पूरे उद्योग जगत ने रतन टाटा के निधन को बड़ी क्षति करार दिया है.  अरबपति कारोबारी गौतम अडानी ने कहा कि भारत ने एक दिग्गज, एक दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया है जिन्होंने आधुनिक भारत के मार्ग को फिर से परिभाषित किया.

ये था टाटा का आखिरी पोस्ट
रतन टाटा ने अपने आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था - 'मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद. मेरी हेल्थ को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के बारे में मुझे पता लगा और मैं सभी को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि ये दावे बेबुनियाद हैं. उम्र के कारण मेरी मेडिकल जांच हो रही. चिंता करने की कोई बात नहीं है. मैं ठीक हूं और अनुरोध करता हूं कि गलत जानकारी साझा करने से बचें'. किसे पता था कि रतन टाटा जिसे गलत जानकारी कह रहे हैं, वही सही साबित हो जायेगी. 

समाज को दिल खोलकर लौटाया 
रतन टाटा के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी पर चर्चा शुरू हो गई है. लेकिन इस 'रतन' का कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता. भारत के सबसे सफल व्यवसायियों में से एक रतन टाटा परोपकारी गतिविधियों के लिए भी जाने जाते थे. उन्होंने दिल खोलकर समाज को लौटाया, खासकर बेजुबानों के लिए उनके दिल में खास प्रेम था. वह समय-समय पर लोगों से बेजुबानों के प्रति दया और करुणा की अपील भी करते रहते थे. उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

20 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

22 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

7 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago