होम / बिजनेस / भारत ने चीन के लिए ढीले किए FDI नियम, कैबिनेट ने लिए बड़े आर्थिक फैसले

भारत ने चीन के लिए ढीले किए FDI नियम, कैबिनेट ने लिए बड़े आर्थिक फैसले

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने चीन समेत बॉर्डर साझा करने वाले देशों के लिए निवेश नियम आसान किए और IBC बिल में सुधार को मंजूरी दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. चीन और भारत के साथ जमीनी बॉर्डर साझा करने वाले देशों के लिए फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) नियमों में ढील दी गई है. इसके अलावा सरकार ने IBC बिल 2025 में बदलाव और कॉर्पोरेट लॉज अमेंडमेंट बिल को भी मंजूरी दी है. यूनियन कैबिनेट ने जल जीवन मिशन 2.0 के लिए 8.7 लाख करोड़ रुपये के खर्च को भी हरी झंडी दी, जिसमें नए फेज में सर्विस डिलीवरी पर फोकस होगा.

FDI नियमों में बदलाव: चीन के लिए ढील

दरअसल, 2020 में प्रेस नोट 3 के माध्यम से चीन समेत पड़ोसी देशों के निवेश पर पाबंदी लगाई गई थी ताकि महामारी के दौरान घरेलू कंपनियों के अधिग्रहण को रोका जा सके. तब से चीन और अन्य बॉर्डर साझा करने वाले देशों के निवेश के लिए सरकार से प्री-अप्रूवल लेना अनिवार्य था. अब यह नियम आसान किए गए हैं और पहले जैसी सख्ती नहीं रहेगी. नीति आयोग ने 2025 में भी चीन के निवेश के लिए नियमों में ढील की सिफारिश की थी, जिसमें कहा गया कि 24 प्रतिशत तक के FDI के लिए प्री-अप्रूवल जरूरी नहीं होगा. यह कदम हाल ही में भारत और चीन के बीच रिश्तों में सुधार के संकेतों के बीच आया है, जैसे मंत्रियों के दौरे, अधिकारियों की बातचीत और वीजा व फ्लाइट पाबंदियों में ढील.

एक्सपोर्ट ग्रोथ को बल

पहले चीन की कंपनियों के निवेश के लिए सिक्योरिटी मंजूरी अनिवार्य थी. यह पाबंदी जुलाई 2020 से लागू थी और राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण आई थी. अब सरकार ने हालात बदलने और आर्थिक जरूरतों के मद्देनजर इन नियमों में ढील दी है. इकोनॉमिक सर्वे 2024 में भी यह सुझाव दिया गया था कि धीरे-धीरे FDI पर पाबंदियों में ढील दी जानी चाहिए, जिससे भारत की ग्लोबल सप्लाई चेन में भागीदारी बढ़े और एक्सपोर्ट ग्रोथ को बल मिले.

कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रेस नोट 3 कोरोना संकट के दौरान भारतीय कंपनियों को बचाने के लिए लाया गया था. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एफडीआई पर बैन नहीं लगाता और सरकार प्री-अप्रूवल प्रक्रिया के तहत उद्योग और तकनीक के अनुरूप निवेश को मंजूरी देती रही है. गोयल ने यह भी कहा कि चीन के साथ हाल ही में वीजा और फ्लाइट पाबंदियों में ढील के बाद नियमों की समीक्षा की जा सकती है और समय के हिसाब से फैसले लिए जाएंगे.

IBC बिल 2025 और कॉर्पोरेट लॉज अमेंडमेंट

कैबिनेट ने IBC बिल 2025 में संशोधन को मंजूरी दी है ताकि इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रक्रिया और आसान हो सके. साथ ही कॉर्पोरेट लॉज अमेंडमेंट बिल को भी हरी झंडी मिली. इन बदलावों का उद्देश्य सेलेक्ट कमेटी की सिफारिशों को लागू करना और कारोबारी माहौल को और सुगम बनाना है.

जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी

कैबिनेट ने जल जीवन मिशन 2.0 के लिए 8.7 लाख करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी है. नए फेज में सर्विस डिलीवरी पर विशेष फोकस रहेगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल उपलब्धता और सेवा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण कदम होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

56 minutes ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

1 hour ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

2 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

2 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

29 minutes ago