✕

होम / बिजनेस / शुक्रवार की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? जानें किन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? जानें किन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 607.08 अंक यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 76,802.90 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 154.90 अंक यानी 0.64 फीसदी टूटकर 24,013.10 अंक पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

पिछले कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार पांच दिनों की लगातार तेजी के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ था. आईटी शेयरों में बिकवाली और मुनाफावसूली के दबाव से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में कमजोरी देखने को मिली. अब सोमवार को बाजार खुलने से पहले निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों, आईटी सेक्टर की चाल और जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO से जुड़ी खबरों पर रहेगी.

पिछले सत्र में टूटी पांच दिनों की तेजी

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांच सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया था. कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेज (BSE) सेंसेक्स 900 अंकों से अधिक टूट गया था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 24,000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया था. हालांकि बाजार निचले स्तरों से कुछ संभला और अंत में सेंसेक्स 607.08 अंक यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 76,802.90 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 154.90 अंक यानी 0.64 फीसदी टूटकर 24,013.10 अंक पर बंद हुआ.

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में दोनों प्रमुख सूचकांक पांच फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज कर चुके थे, ऐसे में बाजार में मुनाफावसूली भी देखने को मिली.

आईटी शेयरों में बिकवाली से बढ़ा दबाव

पिछले सत्र में सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे. इन्फोसिस में सबसे अधिक 6.41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा टीसीएस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयरों में भी कमजोरी रही. दूसरी ओर इटरनल, भारती एयरटेल, पावरग्रिड, ट्रेंट, एनटीपीसी और आईटीसी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली.

ब्रॉडर मार्केट में भी दिखी कमजोरी

पिछले सत्र में ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.22 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा रियल्टी, ऑटो और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी कमजोरी रही. वहीं फार्मा शेयरों में खरीदारी का रुख देखने को मिला.

आज बाजार की दिशा किन कारकों से तय होगी?

विश्लेषकों के अनुसार, सोमवार को बाजार की चाल वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों, आईटी शेयरों की स्थिति और कॉर्पोरेट घटनाक्रमों पर निर्भर करेगी. यदि आईटी शेयरों में स्थिरता लौटती है और वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलते हैं, तो घरेलू बाजार में रिकवरी देखने को मिल सकती है. हालांकि यदि आईटी सेक्टर पर दबाव बना रहता है और निवेशकों की मुनाफावसूली जारी रहती है, तो बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर भी जारी रह सकता है. ऐसे में निवेशकों की नजर आज के कारोबार में शुरुआती रुझानों और सेक्टर आधारित गतिविधियों पर रहेगी.

इन शेयरों पर रखें नजर
विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में आज कई कंपनियां अपने कारोबारी अपडेट, बड़े ऑर्डर, अधिग्रहण और कॉरपोरेट घोषणाओं के चलते निवेशकों के रडार पर रहेंगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने IPO के लिए सेबी के पास DRHP दाखिल किया है, जबकि विप्रो ने Aggne Global IT Services में अतिरिक्त 20 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. सन फार्मा ने 271.2 करोड़ रुपये में Innovcare Lifesciences के अधिग्रहण की घोषणा की है, वहीं एम्बर एंटरप्राइजेज की इकाई Ascent में IL Jin Electronics 328 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को NMDC से 2,977 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है, जबकि भारत फोर्ज ने भारतीय नौसेना के लिए गैस टर्बाइन जनरेटर की आपूर्ति हेतु रक्षा मंत्रालय के साथ 425 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है. टाटा मोटर्स को 3,400 से अधिक इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं, जो देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बढ़ती मांग को दर्शाते हैं. वहीं किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स को डेटा सेंटर सेक्टर से बड़ा ऑर्डर मिला है.

इसके अलावा यूको बैंक के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र कुमार साबू को बैंक के MD और CEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. दूसरी ओर पतंजलि फूड्स को झटका लगा है, क्योंकि केरल में ज्वार के आटे के एक बैच की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. इन घटनाक्रमों के चलते आज कई शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

12 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

15 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

15 hours ago

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

1 day ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

1 day ago


बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

1 hour ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

14 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

12 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

12 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

15 hours ago