✕

होम / बिजनेस / भारत चीन-वियतनाम से सोलर ग्लास आयात पर एंटी-डंपिंग शुल्क, इस कंपनी के शेयर में उछाल

भारत चीन-वियतनाम से सोलर ग्लास आयात पर एंटी-डंपिंग शुल्क, इस कंपनी के शेयर में उछाल

भारत सरकार द्वारा चीन और वियतनाम से सोलर ग्लास के आयात पर लगाए गए एंटी-डंपिंग शुल्क का उद्देश्य घरेलू उद्योगों को सस्ते विदेशी आयात से बचाना है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार की ओर से चीन और वियतनाम से सोलर ग्लास के आयात पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया गया है, जोकि घरेलू सोलर ग्लास कंपनियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आने वाले दिनों में इसका सबसे बड़ा फायदा बोरोसिल रिन्यूएबल्स लिमिटेड (Borosil Renewables Ltd) के शेयर में देखने को मिल सकता है. दरअसल, सोमवार को खबर लिखे जाने तक बोरोसिल का शेयर 2.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 545.30 पर कारोबार करता दिखा. आइए जानते हैं आखिर भारत ने इन दो देशों पर ये शुल्क क्यों लगाया है?

क्यों लगाया गया एंटी-डंपिंग शुल्क?
भारत सरकार ने चीन और वियतनाम से आने वाले 'टेक्सचर्ड टफन्ड (टेम्पर्ड), कोटेड और अनकोटेड सोलर ग्लास' पर 570 से 664 अमेरिकी डॉलर प्रति टन का एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने का निर्णय लिया है. यह शुल्क पांच वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा और इसका उद्देश्य सस्ते आयात से घरेलू निर्माताओं को सुरक्षा प्रदान करना है. यह ग्लास सोलर पैनलों में उपयोग होता है और इसे विभिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे लो आयरन सोलर ग्लास, सोलर पीवी ग्लास, हाई ट्रांसमिशन फोटोवोल्टिक ग्लास आदि.

जांच और निर्णय का आधार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) ने घरेलू उद्योग, विशेष रूप से बोरोसिल रिन्यूएबल्स लिमिटेड की शिकायत पर इस मुद्दे की जांच की थी. जांच में पाया गया कि चीन और वियतनाम से कम कीमत पर होने वाला आयात भारतीय बाजार को नुकसान पहुँचा सकता है, जिसके बाद यह सिफारिश की गई.

बोरोसिल रिन्यूएबल्स की प्रतिक्रिया
बीएसई को दी गई फाइलिंग में बोरोसिल ने इस निर्णय की सराहना की और कहा कि इससे घरेलू स्तर पर सोलर ग्लास के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा. कंपनी ने उम्मीद जताई कि इससे ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बल मिलेगा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और कदम साबित होगा.

निष्पक्ष व्यापार और वैश्विक मानदंड
भारत का यह कदम वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (WTO) के नियमों के अनुरूप है. WTO के सदस्य देश, जैसे भारत और चीन, एंटी-डंपिंग शुल्क जैसे उपायों के जरिये अपने घरेलू उद्योगों की रक्षा कर सकते हैं जब उन्हें सस्ते और हानिकारक आयात से खतरा महसूस होता है. यह शुल्क घरेलू और विदेशी उत्पादकों के बीच प्रतिस्पर्धा को संतुलित करने के लिए लगाया गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

16 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

16 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

17 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

2 days ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

2 days ago


बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

11 hours ago