होम / बिजनेस / भारत–फ्रांस रिश्तों को नई ऊंचाई, ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के साथ 21 अहम समझौते

भारत–फ्रांस रिश्तों को नई ऊंचाई, ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के साथ 21 अहम समझौते

इस नई रणनीतिक ऊंचाई के साथ भारत–फ्रांस संबंध आने वाले वर्षों में वैश्विक राजनीति और रक्षा सहयोग के परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात ने भारत–फ्रांस संबंधों को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया. रक्षा, प्रौद्योगिकी, व्यापार और नवाचार जैसे क्षेत्रों में 21 समझौतों के साथ दोनों देशों ने साझेदारी को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा देने की घोषणा की.

भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच मजबूत होता सहयोग

वैश्विक स्तर पर बढ़ती अस्थिरता और बदलते शक्ति समीकरणों के बीच भारत और फ्रांस ने रणनीतिक तालमेल को और गहरा करने का संकल्प लिया. दोनों नेताओं ने कहा कि यह साझेदारी केवल द्विपक्षीय हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्थिरता और प्रगति के लिए भी महत्वपूर्ण है. मैक्रों की यह भारत यात्रा चौथी है. मुंबई पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. मरीन ड्राइव पर उनकी जॉगिंग की तस्वीरें भी चर्चा में रहीं.

रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम, 114 राफेल को मंजूरी

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान रक्षा उत्पादन और तकनीकी सहयोग पर विशेष जोर दिया गया. इस महीने की शुरुआत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद ने 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी है. इससे दोनों देशों के रक्षा संबंध और मजबूत होंगे.

रक्षा क्षेत्र में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और फ्रांस की कंपनी सैफरन इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड डिफेंस के बीच संयुक्त उपक्रम की घोषणा की गई. इसके अलावा भारतीय सेना और फ्रांसीसी थल सेना प्रतिष्ठानों में अधिकारियों की पारस्परिक तैनाती पर भी सहमति बनी.

एयरबस हेलिकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन

दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कर्नाटक के बेंगलूरु के पास वेमागल में एयरबस एच125 हेलिकॉप्टर असेंबली लाइन का वर्चुअल उद्घाटन किया. यह परियोजना भारत में रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने और ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.

नवाचार से ऊर्जा तक,  बहु-क्षेत्रीय समझौते

भारत और फ्रांस के बीच नवाचार, स्टार्टअप, दुर्लभ खनिज, कौशल विकास, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी समझौते हुए. साथ ही दोहरे कराधान से बचाव समझौते के प्रोटोकॉल में संशोधन पर हस्ताक्षर किए गए. इससे निवेश और व्यापार को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है.

‘होरिजन 2047 रोडमैप’ की वार्षिक समीक्षा

दोनों नेताओं ने ‘होरिजन 2047 रोडमैप’ के कार्यान्वयन की नियमित समीक्षा के लिए विदेश मंत्रियों के बीच वार्षिक वार्ता की व्यवस्था पर सहमति जताई. मैक्रों ने कहा कि कूटनीति की भाषा में इस तरह की साझेदारी का विशेष महत्व होता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस को भारत के सबसे पुराने और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदारों में से एक बताया. उन्होंने कहा, “हम फ्रांस की विशेषज्ञता और भारत की व्यापकता को जोड़ रहे हैं.”

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

7 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

8 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

8 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

11 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

12 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

8 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

8 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

7 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

15 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

11 hours ago