✕

होम / बिजनेस / भारत-जापान के बैंकों की कमाई में जबरदस्त उछाल, चीन के बड़े बैंकों में आई गिरावट- रिपोर्ट

भारत-जापान के बैंकों की कमाई में जबरदस्त उछाल, चीन के बड़े बैंकों में आई गिरावट- रिपोर्ट

GlobalData नाम की डेटा और एनालिटिक्स कंपनी का कहना है कि यह बदलाव दिखाता है कि अब इस क्षेत्र में कौन आगे बढ़ रहा है और कौन पीछे रह रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एशिया-पैसिफिक (APAC) क्षेत्र के टॉप 20 बैंकों की कुल कमाई 2023 में 1.6 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2024 में 1.75 ट्रिलियन डॉलर हो गई, यानी 6.5% की मामूली बढ़त हुई. यह बढ़त खासतौर पर भारत और जापान के बैंकों की जबरदस्त कमाई के कारण हुई. वहीं, चीन के कई बड़े बैंकों की कमाई या तो रुकी रही या घट गई, क्योंकि वहां नियम कड़े हुए और लोगों ने कम लोन लिया.

GlobalData नाम की डेटा और एनालिटिक्स कंपनी का कहना है कि यह बदलाव दिखाता है कि अब इस क्षेत्र में कौन आगे बढ़ रहा है और कौन पीछे रह रहा है. GlobalData के एनालिस्ट मुरली ग्रांधी ने कहा, "2024 में APAC के बैंकिंग क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला. भारत और जापान के बैंकों ने जबरदस्त कमाई की, जबकि चीन के कुछ बड़े बैंक पिछड़ गए. यह केवल लीडरशिप का बदलाव नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था, हर देश की नीतियाँ और पूंजी (पैसे) का बहाव कैसे बदल रहा है."

2024 में सिर्फ तीन बैंकों की कमाई 40% से ज्यादा बढ़ी. इनमें भारत का HDFC बैंक सबसे आगे रहा, जिसकी कमाई में 89.5% की जबरदस्त बढ़त हुई. जापान के Sumitomo Mitsui Financial और Mizuho Financial की कमाई में 42.8% और 41.6% की बढ़त हुई. GlobalData के विश्लेषक मुरली ग्रांधी ने बताया कि HDFC बैंक की इस तेजी का कारण है HDFC Ltd. के साथ उसका विलय (मर्जर), लोगों को दिए गए ज्यादा लोन (खासतौर पर रिटेल लोन), और डिजिटल बैंकिंग का विस्तार.

इसी तरह, State Bank of India (SBI) की कमाई भी 19.4% बढ़कर 72 अरब डॉलर हो गई. इसकी वजह रही इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती लोन की मांग. जापान के बैंकों ने भी सालों की धीमी ग्रोथ के बाद जबरदस्त वापसी की. यह बढ़त इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने दूसरे देशों में कंपनियों को जोड़ने में सलाह दी (M&A), दक्षिण-पूर्व एशिया में कंपनियों को लोन दिए, और हरित परियोजनाओं (ग्रीन फाइनेंस) में निवेश बढ़ाया. जापान के Mitsubishi UFJ Financial ने भी 11.7% की बढ़त के साथ 81.7 अरब डॉलर की कमाई की, जिसकी वजह घरेलू लोन में बढ़त और विदेशी कंपनियों की रणनीतिक खरीद रही.

चीन के बैंक अब भी कमाई के मामले में आगे हैं – टॉप 20 में से 11 जगहें उन्हीं के पास हैं. ICBC बैंक सबसे ऊपर रहा, जिसकी कमाई $227.9 अरब डॉलर रही, लेकिन इसमें 0.6% की हल्की गिरावट आई. इसी तरह, China Construction Bank की कमाई $198.1 अरब रही, गिरावट 2% की, Postal Savings Bank of China की कमाई $81.7 अरब, गिरावट 0.7% और Shanghai Pudong Development Bank की कमाई $49.2 अरब, गिरावट 4.4% रही. 

ये गिरावट इसलिए हुई क्योंकि लोगों और कंपनियों ने कम लोन लिए, रियल एस्टेट (property sector) में दिक्कतें आईं और सरकार ने लोन देने के नियम कड़े कर दिए. फिर भी Bank of China ने बेहतर प्रदर्शन किया. इसकी कमाई 2.6% बढ़कर $177.6 अरब हो गई. यह बढ़त इसलिए हुई क्योंकि इसने विदेशों में फाइनेंसिंग और मुद्रा (currency) से जुड़ी सेवाओं में अच्छा काम किया. खासकर व्यापार में चीनी मुद्रा (युआन) के बढ़ते इस्तेमाल से इसे फायदा हुआ.

GlobalData के एनालिस्ट मुरली ग्रांधी ने अंत में कहा कि “2025 में पूरी दुनिया का आर्थिक माहौल काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. एशिया-पैसिफिक (APAC) के बैंक ऐसी स्थिति में काम कर रहे हैं जहाँ राजनीतिक तनाव, टैक्स और टैरिफ में बढ़ोतरी, और पैसों की कमी जैसे कई मुश्किल हालात हैं. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार में बदलाव, चिप (semiconductor) एक्सपोर्ट पर रोक, और एशिया में चल रहे विवाद – ये सभी चीजें देशों के बीच पैसों के लेन-देन को कम कर सकती हैं और बैंकों पर नियमों का पालन करने का खर्च बढ़ा सकती हैं”.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “जिन बैंकों की देश में अच्छी पकड़ है, जो डिजिटल तकनीक में तेज हैं, और जिनका अंतरराष्ट्रीय निवेश कई जगह फैला है – खासकर भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया में – वे इस मुश्किल समय को ज्यादा अच्छे से झेल सकते हैं. ऐसे बैंक फिनटेक (डिजिटल बैंकिंग), इंफ्रास्ट्रक्चर लोन और पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट्स में ग्रोथ का फायदा उठा सकते हैं. आने वाला साल इन बैंकों की केवल बैलेंस शीट ही नहीं, बल्कि उनकी रणनीति और बदलाव के हिसाब से खुद को ढालने की क्षमता की भी परीक्षा लेगा”.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

15 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

15 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

18 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

18 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

19 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

10 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

13 hours ago