होम / बिजनेस / IT विभाग का Trident Group पर छापा; मध्य-प्रदेश, पंजाब और NCR के ठिकानों की हो रही जांच!

IT विभाग का Trident Group पर छापा; मध्य-प्रदेश, पंजाब और NCR के ठिकानों की हो रही जांच!

IT विभाग द्वारा ट्राइडेंट ग्रुप (Trident Group) के पंजाब, मध्य प्रदेश, और NCR स्थित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लुधियाना स्थित ट्राइडेंट ग्रुप (Trident Group) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर आ रही है कि पंजाब और NCR (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) समेत ट्राइडेंट ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की जा रही है.

क्यों की जा रही है छापेमारी?
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी की मानें तो आयकर विभाग द्वारा वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में ट्राइडेंट ग्रुप (Trident ) के कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा अभी वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किया जाना बाकी ही है और आयकर विभाग द्वारा ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. खबर आ रही है कि पंजाब एवं NCR के साथ-साथ मध्य प्रदेश के बुधनी में स्थित कंपनी के ठिकाने पर भी छापेमारी की जा रही है और 50 से अधिक सदस्यों वाली एक टीम मौके पर मौजूद है. 

Trident Group के पहली तिमाही के नतीजे
हालांकि ट्राइडेंट ग्रुप (Trident Group) द्वारा वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन आपको बता दें कि कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए घोषित किये गए नतीजों पर ध्यान दें तो हमें पता चलता है कि सालाना आधार पर कंपनी की नेट बिक्री में लगभग 11.08% की कमी देखने को मिलती है. जून 2022 में कंपनी ने 1679.90 करोड़ रुपयों की बिक्री की थी जबकि जून 2023 में कंपनी की बिक्री कम होकर मात्र 1493.71 करोड़ रुपए पर पहुंच गई थीं. इसके साथ ही कंपनी के नेट प्रॉफिट में भी कमी देखने को मिली थी और सालाना आधार पर प्रॉफिट 27.79% कम होकर यह 93.40 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया था, जबकि जून 2022 में यह 129.35 करोड़ रुपये हुआ करता था. 

शेयरों में भी आयी गिरावट
जैसा की हम सब जानते हैं कि कंपनी से संबंधित किसी भी प्रकार का खबर का असर उसके शेयरों पर जरूर पड़ता है. ट्राइडेंट ग्रुप (Trident Group) पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की खबर आते ही कंपनी के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयरों में 2.42% की गिरावट देखने को मिली जिसके बाद कंपनी के शेयर 36.20 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए थे. पिछले 1 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों में 6.33% की गिरावट देखने को मिली है, वहीं साल भर के भीतर कंपनी के शेयरों में लगभग 1% जितनी वृद्धि देखने को मिली है. 
 

यह भी पढ़ें: अब माइक्रोसॉफ्ट की इस कंपनी में हुए ले-ऑफ के बाद बाहर हुए इतने कर्मचारी 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

4 minutes ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

24 minutes ago

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

3 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

17 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

18 hours ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

24 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

4 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

3 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago