होम / बिजनेस / तेजी से बढ़ रही भारतीयों की इनकम, सालाना 10 करोड़ से ज्यादा कमाने वालों की संख्या में हुई इतनी वृद्धि
तेजी से बढ़ रही भारतीयों की इनकम, सालाना 10 करोड़ से ज्यादा कमाने वालों की संख्या में हुई इतनी वृद्धि
भारत की अर्थव्यवस्था लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. पिछली कई तिमाहियों में भारत की GDP ग्रोथ में तेजी के साथ सालाना 50 लाख और 5 करोड़ रुपये कमाने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी के साथ लोगों की इनकम में भी बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में देश में ज्यादा कमाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार देश में हर वर्ष 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वालों की संख्या बीते पांच वर्षों में 63 प्रतिशत बढ़ी है. अब देश में ऐसे लोगों की संख्या 31,800 हो गई है. तो आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में क्या है?
ये है 10 लाख से लेकर 10 करोड़ से अधिक कमाने वालों की स्थिति
1. रिपोर्ट के अनुसार 50 लाख रुपये से ज्यादा कमाने वालों की संख्या पांच वर्ष में 25 प्रतिशत बढ़ी है. ऐसे में 10 लाख से ज्यादा लोग अब हर वर्ष 50 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं.
2. देश में हर वर्ष पांच करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वालों की संख्या 58,200 हो गई है. ऐसे में पांच करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वालों की संयुक्त कमाई 106 प्रतिशत बढ़ गई है और इनकी कुल कमाई 40 लाख करोड़ रुपये है.
3, 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वालों की संख्या बीते पांच वर्षों में 63 प्रतिशत बढ़ी है. अब देश में ऐसे लोगों की संख्या 31,800 हो गई है. ऐसे में इनकी संयुक्त कमाई कमाई 38 लाख करोड़ रुपये के साथ 121 प्रतिशत बढ़ी है.
केवल 15 प्रतिशत वित्तीय संपत्ति का प्रबंधन करते हैं पेशेवर
एक रिपोर्ट के अनुसार देश में ज्यादा कमाने वाले लोगों और उनकी कमाई में बढ़ोतरी हो रही है. बावजूद इसके केवल 15 प्रतिशत वित्तीय संपत्ति का प्रबंधन पेशेवर करते हैं, जबकि विकसित देशों में 75 प्रतिशत वित्तीय संपत्ति का प्रबंधन पेशेवरों द्वारा किया जाता है.
2028 में 2.2 ट्रिलियन होगी उच्च नेटवर्थ वालों की वित्तीय संपत्ति
रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है, कि कैलेंडर वर्ष 2028 में उच्च नेटवर्थ (HNI) और अल्ट्रा उच्च नेटवर्थ (UHNI) वालों लोगों की वित्तीय संपत्ति बढ़कर 2.2 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी, जो 2023 में 1.2 ट्रिलियन डॉलर है. 2023-28 के दौरान एचएनआई और यूएचएनआई की संख्या में हर वर्ष 13-14 प्रतिशत की वृद्धि होगी. 10 लाख डॉलर से ज्यादा वित्तीय संपत्ति वालों को एचएनआई और 30 लाख डॉलर की वित्तीय संपत्ति वालों को यूएचएनआई कहा जाता है.
इसे भी पढ़ें-Meta पेश करने जा रहा ये नया फीचर, किशोरों को ऐसे होगा फायदा
टैग्स