होम / बिजनेस / अब 9000 नौकरियों पर संकट, लगेगा बड़ा झटका !

अब 9000 नौकरियों पर संकट, लगेगा बड़ा झटका !

दोनों के बीच हुए इस सौदे के अनुसार क्रेडिट स्विस के चेयरमैन सौदा होने के बाद भी बने रहेंगे, जबकि मैनेजमेंट को हटाना है या नहीं ये सौदा होने के बाद यूबीएस तय करेगा, लेकिन तब तक मैनेजमेंट भी बना रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 अमेरिकी बैंक संकट में जहां हर रोज नई खबर आ रही है और ये संकट और गहराता जा रहा है वहीं दूसरी ओर अब इससे जुड़ी नौकरियों पर परेशानी खड़ी हो गई है. Credit Suisse की लगातार बढ़ती परेशानियों को कम करने के लिए उसका  प्रतिद्वंद्वी UBS टेकओवर करने जा रहा है. दोनों के बीच सौदा तो हो गया है लेकिन खबर ये सामने आ रही है कि अब इस संकट में नौकरियां जाने की स्थिति पैदा हो गई है. कहा ये जा रहा है कि पहले चरण में 9000 नौकरियों पर संकट आ सकता है. जानकारी के अनुसार ये आंकड़ा यहीं नहीं रूकने वाला है. 

अभी कटौती के बारे में स्थिति साफ नहीं 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार UBS के चेयरमैन ने कहा है कि उनकी कंपनी इस सौदे के बाद कितनी नौकरियों में कटौती करेगी ये तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन उन्‍होंने इशारा देते हुए कहा कि ये एक आंकड़ा बड़ा हो सकता है. कंपनी सिर्फ लोगों को ही नौकरी से बाहर नहीं कर रही है बल्कि वो अपनी लागत को भी कम करने पर प्रभावी तरीके से काम कर रही है. इस कड़ी में Credit Suisse और UBS दोंनों की लागत में 800 करोड़ डॉलर यानी 66 हजार करोड़ रुपये की कमी लाने पर गंभीरता से विचार कर रही है. इससे दोगुना पैसा Credit Suisse ने पिछले साल अपनी लागत पर खर्च किया है. टेकओवर के बाद UBS,  Credit Suisse की कई योजनाओं को भी बदलने पर काम कर रहा है. UBS, Credit Suisse की पॉलिसी क्रेडिट स्विस फर्स्‍ट बोस्‍टन कारोबार में कटौती कर इसे UBS के कंजर्वेटिव रिस्‍क कल्‍चर के अनुसार बदलने की तैयारी भी कर रहा है. अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की परेशानी और बढ़ सकती है. 

किस प्रकार के एंप्‍लॉयीज को लगेगा झटका 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संकटग्रस्‍त Credit Suisse ने अपने एंप्‍लॉयीज को एक इंटरनल मेमो भेजा है. इस मेमो ने छंटनी को लेकर जो बात कही उसने सभी की परेशानी को बढ़ा दिया है. कंपनी ने कहा कि अभी ये तय नहीं है कि किस प्रकार के एंप्‍लॉयीज को झटका लग सकता है. कंपनी ने अपने एंप्‍लॉयीज के बीच में ये साफ किया है कि वो 24 मार्च तक का बोनस भी देगी और पे रोल की व्‍यवस्‍था में कोई बदलाव भी नहीं करेगी. जबकि Credit Suisse इस संकट के बीच 8 प्रतिशत एंप्‍लॉयीज को पहले ही बाहर कर चुकी है. 

UBS करेगा Credit Suisse का टेकओवर 
अमेरिकी बैंक संकट के बीच जानकार लगातार ये बात कह रहे हैं कि वहां की सरकार इस संकट को बचाने के लिए लगातार काम कर रही है. इसी कड़ी में स्विस सरकार की पहल पर UBS, Credit Suisse को टेकओवर करने को तैयार है. दोनों के बीच जो सौदा हुआ है उसके अनुसार UBS के चेयरमैन और Credit Suisse के चेयरमैन पहले की तरह अपने पदों पर बने रहेंगे. यही नहीं मीडिया रिपोर्ट यहां तक कह रही हैं कि जब तक ये पूरा सौदा नहीं हो जाता है तब तक Credit Suisse का मैनेजमेंट भी नहीं हटाया जाएगा वो पहले की तरह बना रहेगा. सौदे के बाद इस पर आखिरी निर्णय UBS लेगा. अगर UBS को लगा कि यहां भी कई लोगों को निकाला जा सकता है तो हो सकता है कि छंटनी का दायरा यहां तक भी पहुंच जाए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

11 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

11 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

12 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

12 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

13 hours ago

बड़ी खबरें