होम / बिजनेस / 2 साल में 42 भारतीय Startup ने जुटाई इतने करोड़ की विदेशी फंडिंग, इतना दिया रोजगार 

2 साल में 42 भारतीय Startup ने जुटाई इतने करोड़ की विदेशी फंडिंग, इतना दिया रोजगार 

केन्‍द्र सरकार की शीड फंडिंग का असर Startup बाजार पर देखने को मिल रहा है. सरकार की ओर से 2022 में कई भारतीय स्‍टार्टअप 187 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की फंडिंग जुटाने में कामयाब रहे हैं. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

भारत में Startup का कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज Startup के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है जहां सबसे ज्‍यादा Startup काम कर रहे हैं. अब Startup को लेकर एक दिलचस्‍प आंकड़ा सामने आया है कि पिछले दो साल में अपने आईडिया से शुरू हुए कई  Startup विदेशों से बेहतरीन फंडिंग जुटाने में कामयाब रहे हैं. इन Startup ने अकेले 2022 में 187.83 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाने में कामयाब रहे हैं. जबकि ये Startup पिछले दो सालों में 4796 लोगों को रोजगार देने में कामयाब रहे हैं. 

कैसी रही ग्रोथ की स्‍टोरी 
दरअसल केन्‍द्र सरकार की शीड फंडिंग योजना जोकि दो साल पहले शुरू हुई थी इसके तहत अकेले मदद तो कई Startup को दी गई लेकिन 42 Startup ऐसे निकलकर सामने आए जो वर्ष 2022 में अपनी परफॉरमेंस के जरिए 187.83 करोड़ रुपये विदेशी इनवेस्‍टमेंट जुटाने में कामयाब रहे. इन्‍होंने वर्ष 2022 के कैलेंडर वर्ष के अनुसार पहले क्‍वार्टर में 44.62 करोड़ रुपये जुटाए इसी तरह दूसरे क्‍वार्टर में 69.23 करोड़ रुपये जुटाए, इसी तरह तीसरे क्‍वार्टर में 107.27 करोड़ रुपये जुटाए और चौथे क्‍वार्टर में ये बढ़कर 187.83 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब रहे. 

किन-किन राज्‍यों से सामने आए ज्‍यादा Startup 
सरकार ने इस फंडिंग के लिए अब तक 160 से ज्‍यादा इंक्‍यूबेटरों का चयन किया है. इन्‍हें सरकार की ओर से अभी तक 611 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. इन इक्‍यूबेटरों ने अब तक 173 करोड़ रुपये Startup को दिए गए हैं। जिन राज्‍यों में से ज्‍यादा स्‍टार्टअप निकलकर सामने आए हैं उनमें से महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और तेलंगाना जैसे राज्‍य शामिल हैं. इनमें महाराष्‍ट्र में 191, कनार्टक में 171, तमिलनाडु में 85, गुजरात में 81, तेलंगाना में 69, Startup निकलकर सामने आए हैं. 

किन सेक्‍टरों में सामने आए ज्‍यादा Startup
देश में आज वैसे तो लगभग हर सेक्‍टर में Startup सामने आए हैं लेकिन इस योजना के तहत कुछ क्षेत्रों में ज्‍यादा Startup निकलकर सामने आए हैं. इनमें हेल्‍थकेयर और लाइफसाइंस में 170, कृषि में 80, शिक्षा में 72, आईटी सर्विस में 62 Startup सामने आए हैं. इनमें से 50 प्रतिशत ऐसे Startup हैं जिनमें एक महिला डॉयरेक्‍टर है. इन महिला निदेशकों वाले Startup को अब तक 82.82 करोड़ रुपये अप्रूव किए जा चुके हैं जिनमें से उन्‍हें अब तक 49 करोड़ रुपये दिए भी जा चुके हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

5 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

5 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

5 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

7 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

9 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

5 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

5 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

5 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

10 hours ago