✕

होम / बिजनेस / GST सुधार का असर : फ्लिपकार्ट को मिले 45 लाख विजिटर्स और ₹1.57 लाख तक के कार्ट

GST सुधार का असर : फ्लिपकार्ट को मिले 45 लाख विजिटर्स और ₹1.57 लाख तक के कार्ट

GST सुधारों, तेज डिलीवरी, और स्मार्ट एक्सचेंज जैसे इनोवेशन्स ने इस फेस्टिव सीजन को पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली बना दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जैसे ही 21 सितंबर की आधी रात को फ्लिपकार्ट का बहुप्रतीक्षित शॉपिंग फेस्टिवल द बिग बिलियन डेज़ 2025 शुरू हुआ, ग्राहकों की खरीदारी ने नए रिकॉर्ड बना दिए. फ्लिपकार्ट मिनट्स के तहत अर्ली एक्सेस 22 सितंबर, सुबह 12 बजे से 11:59 बजे तक) के दौरान 45 लाख से ज्यादा विजिटर्स जुड़े और ऑर्डर वॉल्यूम सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुना रहा. मात्र 3 मिनट में iPhone डिलीवरी से लेकर ₹1.57 लाख के हाई-वैल्यू कार्ट तक, इस फेस्टिवल ने भारत के ई-कॉमर्स इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया.

3 मिनट में आईफोन डिलीवरी, ₹1.57 लाख का सबसे महंगा कार्ट

फ्लिपकार्ट मिनट्स पर महज 3 मिनट से भी कम समय में आईफोन डिलीवर कर रिकॉर्ड बना. वहीं, ₹1.57 लाख का सबसे महंगा कार्ट भी अर्ली एक्सेस में दर्ज हुआ, जिसमें iPhone 16 और iPhone 16 Pro Max शामिल थे.

नए ग्राहकों में 2.6 गुना उछाल

जीएसटी में हालिया सुधारों से ग्राहकों को सीधा लाभ मिला, जिससे अर्ली एक्सेस में ब्लैक और प्लस मेंबर्स के बीच नए ग्राहकों की संख्या प्री-फेस्टिव अवधि की तुलना में 2.6 गुना बढ़ी है.

इलेक्ट्रॉनिक्स और डेली एसेंशियल्स की बंपर डिमांड

स्मार्टफोन, ईयरबड्स और ट्रिमर्स इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणी में टॉप सेलिंग प्रोडक्ट रहे, जबकि घी, आटा और एनर्जी ड्रिंक डेली एसेंशियल्स में सबसे आगे रहे. एक ग्राहक ने एक ही ऑर्डर में ड्राईफ्रूट्स, दवाइयां, होम एसेंशियल्स और ग्रॉसरी मंगाकर उत्सव की विविधता दिखाई. पीक आवर में हर 5 में से 1 ग्राहक ने स्मार्टफोन एक्सचेंज प्रोग्राम चुना. इस दौरान डोरस्टेप पर पूरी प्रोसेसिंग लगभग 30 मिनट में पूरी की गई, जो इस बार की शॉपिंग इनोवेशन की बड़ी खासियत रही.

बड़े शहरों और टियर-2 मार्केट्स की भागीदारी

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों में ऑर्डर्स में 2 गुना बढ़ोतरी देखी गई. वहीं, पुणे और त्रिशहर (अंबाला, चंडीगढ़, पंचकुला) में 4 गुना उछाल दर्ज किया गया. जयपुर, पटना, कानपुर और मैसूर जैसे टियर-2 से अधिक शहरों ने भी तेज़ डिलीवरी मॉडल को हाथों-हाथ लिया.

फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की डिमांड

फॉसिल और पीटर इंग्लैंड की घड़ियों समेत कई फैशन ब्रांड्स पर ग्राहकों ने भरोसा जताया. वहीं, फेस्टिव सीजन को देखते हुए ड्राईफ्रूट्स और मखाने जैसी हेल्दी स्नैक्स की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ. फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ मिनट्स व सप्लाई चेन, हेमंत बद्री ने कहा “इस बार का बिग बिलियन डेज भारत की खरीदारी की सोच में बड़ा बदलाव ला रहा है. पहली बार लाखों ग्राहक तुरंत खरीदारी का अनुभव ले रहे हैं, चाहे आइसक्रीम हो या आईफोन. जीएसटी सुधारों ने इस त्योहार को और खास बना दिया है क्योंकि ग्राहक अधिक बचत के साथ अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स खरीद पा रहे हैं.”


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

17 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

21 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

21 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

23 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

44 minutes ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

4 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

4 hours ago