✕

होम / बिजनेस / IMF ने पाकिस्तान को दी 1 अरब डॉलर की मदद, भारत ने जताई आपत्ति

IMF ने पाकिस्तान को दी 1 अरब डॉलर की मदद, भारत ने जताई आपत्ति

भारत ने स्पष्ट रूप से आशंका जताई है कि यह धनराशि आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल हो सकती है, खासकर ऐसे समय में जब भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को बड़ी आर्थिक राहत देते हुए 1 अरब डॉलर की तत्काल सहायता राशि जारी की है. यह मदद मौजूदा Extended Fund Facility (EFF) कार्यक्रम के तहत दी गई है, जिसकी कुल राशि अब तक 2.1 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है. IMF ने यह फैसला अपने कार्यकारी बोर्ड की बैठक में पाकिस्तान के आर्थिक सुधार कार्यक्रम की समीक्षा के बाद लिया. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

RSF के तहत नई व्यवस्था

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार IMF ने पाकिस्तान को Resilience and Sustainability Facility (RSF) के तहत भी 1.4 अरब डॉलर की नई वित्तीय व्यवस्था देने की भी मंजूरी दी है. IMF के मुताबिक, इस फंड का इस्तेमाल पाकिस्तान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने और आर्थिक स्थिरता को बढ़ाने में करेगा.

भारत ने उठाए गंभीर सवाल

भारत ने IMF के इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है. भारत ने चेतावनी दी है कि यह आर्थिक सहायता कहीं सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने में न इस्तेमाल हो. भारत ने IMF बोर्ड मीटिंग में वोटिंग से दूरी बनाते हुए अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं, जिन्हें IMF रिकॉर्ड में ले चुका है. भारत के वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि जो देश सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, उन्हें आर्थिक सहायता देना वैश्विक मूल्यों का मजाक उड़ाने जैसा है. मंत्रालय ने IMF जैसी वित्तीय संस्थाओं की नीति-निर्माण प्रक्रिया में नैतिक जिम्मेदारी जोड़ने की मांग भी की है. भारत की इस चिंता को कई अन्य सदस्य देशों ने भी समर्थन दिया, लेकिन IMF की प्रतिक्रिया केवल औपचारिक प्रक्रिया तक सीमित रही.

पाकिस्तान की सेना की भूमिका पर भी उठे सवाल

भारत ने यह भी रेखांकित किया कि पाकिस्तान की सेना अब भी देश की आर्थिक नीतियों में गहरी भूमिका निभा रही है. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेना से जुड़े कारोबारी समूह पाकिस्तान में सबसे बड़े व्यापारिक इकाई हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह आर्थिक और राजनीतिक नियंत्रण IMF की पारदर्शिता और उद्देश्यों पर सवाल खड़ा करता है.

पाकिस्तान का पलटवार

पाकिस्तान सरकार ने IMF से मिली सहायता को 'बड़ी कूटनीतिक सफलता' करार दिया है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के विरोध को खारिज करते हुए कहा कि यह मदद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति में सुधार का प्रमाण है. साथ ही भारत पर “एकतरफा आक्रामकता” और “विकास में बाधा डालने की साजिश” का आरोप भी लगाया.

IMF की शर्तें

IMF के साथ हुए समझौते के तहत पाकिस्तान को कई आर्थिक सुधारों को लागू करना है. इनमें कार्बन टैक्स, बिजली दरों में समय पर बदलाव, पानी की दरें बढ़ाना और ऑटो सेक्टर को उदार बनाना शामिल है. इन सुधारों को IMF की शर्तों को पूरा करने और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

तीन साल में सात किश्तों में मिलेगी पूरी राशि

पाकिस्तान और IMF के बीच जुलाई में 7 अरब डॉलर की तीन वर्षीय सहायता योजना पर सहमति बनी थी. इसके तहत पाकिस्तान को सात किस्तों में सहायता दी जाएगी. IMF का उद्देश्य है कि यह आर्थिक सहायता पाकिस्तान की मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिरता को मजबूत करे और उसे समावेशी व टिकाऊ विकास की ओर ले जाए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

7 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

12 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

14 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

7 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

9 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

12 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

12 hours ago