✕

होम / बिजनेस / IIT Bombay को मिला कॉरपोरेट वर्ल्ड का सबसे बड़ा दान, मोतीलाल ओसवाल ने दिए इतने करोड़

IIT Bombay को मिला कॉरपोरेट वर्ल्ड का सबसे बड़ा दान, मोतीलाल ओसवाल ने दिए इतने करोड़

दान की गई रकम से मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस मोतीलाल नॉलेज सेंटर की स्थापना आईआईटी बॉम्बे में करेगा. इसका एरिया 1 से 1.2 लाख वर्ग फुट में होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन अपने परोपकारी कार्यों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है. हाल ही में फाउडेंशन ने कॉरपोरेट वर्ल्ड के सबसे बड़े दान का ऐलान किया है. फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़ी जानकारियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और देश की प्रगति में अपना हाथ बटाने के लिए मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन और आईआईटी बॉम्बे ने हाथ मिलाया है. आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर मोतीलाल ओसवाल को एक शानदार वर्ल्ड क्लास फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने का मौका मिलेगा, जो आईआईटी जैसे संस्थान को और मजबूत बनाने में मदद करेगा. संस्थान में फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर को स्थापित करने के लिए फाउंडेशन ने 130 करोड़ रुपये दान देने का ऐलान किया है.

करीब 4000 करोड़ रुपये के दान का किया था ऐलान 

इससे पहले कंपनी के दोनों प्रमोटर मोतीलाल ओसवाल और रामदेव अग्रवाल ने अपनी 5-5 फीसदी इक्विटी शेयर दान देने का ऐलान किया था. ऐसे में दोनों को मिलाकर यह 10 फीसदी शेयर बनते हैं. इन दोनों के कुल इक्विटी शेयरों की वैल्यू 4,000 करोड़ रुपये के आसपास है, जिसे अगले 10 सालों में दान दिया जाएगा. खास बात ये हैं कि फाउंडेशन द्वारा दान किए जाने वाला 130 करोड़ रुपये अब तक का कॉरपोरेट इतिहास के सबसे बड़े दानों में से एक है, जिसे किसी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को दिया जा रहा है.

मोतीलाल ओसवाल नॉलेज सेंटर की होगी स्थापना

गौरतलब है कि इन दान की गई रकम से मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस मोतीलाल नॉलेज सेंटर की स्थापना आईआईटी बॉम्बे में करेगा. इसका एरिया 1 से 1.2 लाख वर्ग फुट में होगा. इसमें कई तरह के रिसर्च के कार्यों को पूरा किया जाएगा. इस नॉलेज सेंटर में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी और इसमें ग्लोबल टैलेंट को आगे आने का मौका मिलेगा.

IIT बॉम्बे के डायरेक्टर ने दी यह जानकारी

आईआईटी बॉम्बे के डायरेक्टर प्रोफेसर शिरीष बी केदारे ने इस दान के लिए मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस रकम से हमें फाइनेंशियल समझ को बढ़ाने के लिए नॉलेज सेंटर खोलने में मदद मिलेगी. इससे हम अपने अगली पीढ़ी को वित्तीय ज्ञान देकर सशक्त बना सकेंगे. इसके साथ ही इसे सरकार के 'विकसित भारत' के विजन के प्रति एक मजबूत कदम के रूप में भी देखा जा रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

16 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित