✕

होम / बिजनेस / अक्सर चर्चा में रहने वाली IIFL फाइनेंस की 2 सहायक कंपनियों का आ सकता है IPO!

अक्सर चर्चा में रहने वाली IIFL फाइनेंस की 2 सहायक कंपनियों का आ सकता है IPO!

IIFL फाइनेंस पर इसी साल मार्च में रिजर्व बैंक ने नियमों के उल्लंघन को लेकर कड़ी कार्रवाई की थी, जिसकी वजह से कंपनी को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IIFL फाइनेंस का नाम अक्सर चर्चा में बना रहता है. हाल में रिजर्व बैंक ने कंपनी के गोल्ड लोन बांटने पर लगी पाबंदी को हटाया है. 4 मार्च को नियमों के उल्लंघन पर RBI ने IIFL फाइनेंस गोल्ड लोन बांटने पर प्रतिबंध लगा दिया है. रिजर्व बैंक की इस कार्रवाई के चलते कंपनी के शेयर एकदम से धड़ाम हो गए थे. हालांकि, बैन हटने से उनमें तेजी भी आई है. 

टाइमलाइन तय नहीं
खबर है कि आईआईएफएल फाइनेंस अब कारोबार से जुड़े जोखिमों के मद्देनजर अपनी दो सहायक कंपनियों को स्टॉक मार्केट में लिस्ट करने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि IIFL फाइनेंस की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी IIFL Home Finance और माइक्रोफाइनेंस कंपनी IIFL Samasta का आईपीओ अगले कुछ महीनों में आ सकता है. हालांकि, अभी इसे लेकर कोई टाइमलाइन निर्धारित नहीं है. 

ये भी पढ़ें - भारत और यूरोप के बीच FTA को लेकर बातचीत शुरू, इस पर बन सकती है सहमति!

फायदे का सौदा रहेगा
जानकारों का मानना है कि यदि IIFL ऐसा करती है, तो उसके लिए यह फायदे का सौदा रहेगा. अलग-अलग लिस्टिंग से एक कंपनी पर कार्रवाई से दूसरी के प्रभावित होने की आशंका कम हो जाती है. कई समूह इस रणनीति पर अमल कर चुके हैं. वेदांता ग्रुप भी अपनी कुछ कंपनियों को अलग से बाजार में लिस्ट करने जा रहा है. बता दें कि मार्च में लगे प्रतिबंध के बाद IIFL Finance के गोल्ड लोन बिजनेस में काफी गिरावट आई थी. अगस्त 2024 तक कंपनी के गोल्ड लोन बिजनेस का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) कम होकर 12,162 करोड़ रुपए  पर आ गया था.

ऐसा है शेयर का हाल
RBI के इस प्रतिबंध के दौरान कंपनी को वित्तीय परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था. जून 2024 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा घटकर 288.06 करोड़ रुपए रह गया, जो एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले 32% कम था. इस दौरान कंपनी के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली थी. IIFL फाइनेंस का शेयर आज करीब 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 511.90 रुपए पर बंद हुआ है. इस साल अब तक इसे 12.57% का नुकसान उठाना पड़ा है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 683.19 रुपए है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

11 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

11 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

11 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

13 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

14 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

7 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

7 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

8 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

11 hours ago