होम / बिजनेस / पिछले आईपीओ में नहीं लगा नंबर, तो इस हफ्ते आने जा रहे हैं इन कंपनियों के पब्लिक ऑफर

पिछले आईपीओ में नहीं लगा नंबर, तो इस हफ्ते आने जा रहे हैं इन कंपनियों के पब्लिक ऑफर

इस हफ्ते जहां एक इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी का आईपीओ आ रहा है वहीं दूसरी कैमिकल और तीसरी स्‍टॉक ब्रोकिंग से जुड़ी कंपनी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय में अलग-अलग कंपनियों के आईपीओ ने बेहतरीन रिटर्न दिया है. इसी का नतीजा है कि ज्‍यादातर IPO में सब्‍सक्रिप्‍शन कई गुना तक देखने को मिल रहा है. इनमें से कुछ ऐसे रहे हैं जिन्‍होंने मुनाफा दिया है जबकि कुछ ने अपने निवेशकों को फायदा नहीं दिया. इसी कड़ी में आने वाले हफ्ते में कई और कंपनियों के आईपीओ आने जा रहे हैं. आज अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको उन आईपीओ की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं. 

सबसे पहले आएगा RK Swamy कंपनी का आईपीओ 
4 मार्च से शुरू होने जा रहे हफ्ते में सबसे पहले सोमवार को RK Swamy कंपनी का आईपीओ खुलने जा रहा है. ये कंपनी इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सर्विस मुहैया कराती है. इस कंपनी के आईपीओ में अगर आप बिड करना चाहते हैं तो आप 4 मार्च से लेकर 6 मार्च तक कर सकते हैं. जबकि एंकर निवेशकों के लिए ये आईपीओ एक मार्च को ही खुल चुका है. कंपनी ने आईपीओ के लिए 270 रुपये से लेकर 288 रुपये तक का प्राइस बैंड रखा है. इसके एक लॉट में 50 शेयर होंगे, इसका मतलब ये है कि एक लॉट की कीमत  14400 है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 424 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. रिटेल निवेशक कम से कम एक और ज्‍यादा से ज्‍यादा 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. कंपनी 173 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी कर सकती है. 

केमिकल इंडस्‍ट्री की कंपनी भी ला रही है आईपीओ 
इस हफ्ते जहां इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सॉल्‍यूशन वाली कंपनी अपना आईपीओ ला रही है वहीं दूसरी ओर केमिकल इंडस्‍ट्री से जुड़ी कंपनी भी अपना पब्लिक ऑफर लेकर आ रही है. केमिकल इंडस्‍ट्री से जुड़ी कंपनी (JG Chemicals) का आईपीओ 5 मार्च यानी मंगलवार को खुलने जा रहा है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 251.19 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है.  कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 251 रुपये से लेकर 277 रुपये का रेट तय किया है. अगर आप इसमे आवेदन करना चाहते हैं, तो आप 7 मार्च तक कर सकते हैं. कंपनी 165 करोड़ के फ्रेश शेयर और 86.19 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल शेयर जारी कर सकती है. 11 मार्च को शेयरों का अलॉटमेंट और 12 मार्च को रिफंड दे दिया जाएगा. 

पुणे ई स्‍टॉक ब्रोकिंग का आईपीओ आएगा इस तारीख को 
आने वाले हफ्ते में जिस तीसरी कंपनी का आईपीओ आएगा उसका नाम पुणे ई स्‍टॉक ब्रोकिंग है. इसका आईपीओ 7 मार्च को खुलने जा रहा है जबकि ये 12 मार्च को बंद होगा. इस आईपीओ के लिए 78 रुपये से लेकर 83 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है. हर शेयर की फेस वैल्‍यू 10 रुपये है. इस आईपीओ के एक लॉट में 1600 शेयर हैं. कंपनी स्‍टॉक ब्रोकिंग का काम करती है. इसके ग्राहकों में डॉयरेक्‍टर व्‍यक्ति और रजिस्‍टर्ड व्‍यक्ति दोनों शामिल हैं. कंपनी के ग्राहक दस से ज्‍यादा शहरों में फैले हुए हैं. दिल्‍ली और अहमदाबाद में कंपनी के दो ब्रांच ऑफिस भी हैं. 

ये भी पढ़ें: 5 दिन की मैराथन WTO बैठक से भारत को क्‍या हुआ हासिल? क्‍या सुरक्षित हैं भारत के हित?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 seconds ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

25 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

35 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

1 hour ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 seconds ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

12 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

25 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago