होम / बिजनेस / Credit Card से संदिग्ध पेमेंट की तो अब नहीं खैर, FATF कर रही ये प्लानिंग...

Credit Card से संदिग्ध पेमेंट की तो अब नहीं खैर, FATF कर रही ये प्लानिंग...

भारत मनी लांड्रिंग और आतंकी फंडिंग रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन की रियल टाइम निगरानी करने की योजना बना रहा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में मनी लांड्रिंग और आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए कड़ी व्यवस्था और नियम लागू किए जा रहे हैं. इस कड़ी में अब सरकार क्रेडिट कार्ड के जरिए होने वाले इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रही है. केंद्र सरकार एफएटीए में शामिल देशों के साथ मिलकर क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन को रियल टाइम निगरानी में लाना चाहती है. तो चलिए जानते हैं इस नियम के आने से देश को क्या फायदा होगा?

अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन की तत्काल मिलेगी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार चाहती है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने वाले और उसे प्राप्त करने वाले की पहचान मांगे जाने पर तत्काल उपलब्ध कराई जाए. अगर कोई संदिग्ध लेन-देन किया जा रहा है, तो उसकी रियल टाइम रिपोर्टिंग हो,  जिससे कि लेन-देन होने की दिशा में तत्काल पता लगाया जा सके कि पैसा किसके खाते से कटा है और किस व्यक्ति या संस्था के खाते में गया है. ऐसे में एफएटीएफ के माध्यम से इस नियम को जल्द लागू किया जाएगा.

कई गेटवे विदेशों में भी देते हैं क्रेडिट कार्ड के जरिए ट्रांजेक्शन की अनुमति

बता दें, मास्टर कार्ड, अमेरिकन एक्सप्रेसवे समेत कई गेटवे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रेडिट कार्ड के जरिए अपने ग्राहकों को लेन-देन की इजाजत देते हैं. ग्राहक क्रेडिट कार्ड के जरिए दूसरे देशों में जाकर किसी भी स्टोर से खरीदारी कर सकते हैं. ऐसे में क्रेडिट कार्ड के जरिए मनी लांड्रिंग और आतंकी फंडिग से जुड़ी संदिग्ध पेमेंट भी आसानी से हो जाती है.

मनी लॉन्ड्रिंग पर नकेल कसी

एफएटीएफ के मूल्यांकन में 40 से अधिक सिफारिशों के तकनीकी अनुपालन और 11 तात्कालिक परिणामों में मनी लॉन्ड्रिंग और आंतकी फंडिंग से उत्पन्न जोखिम को कम करने में भारत के प्रयास काफी प्रभावशाली रहे हैं. भारत ने मनी लांड्रिंग पर लगाम लगाकर भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और संगठित अपराध पर नकेल कसने का काम किया है. वहीं, अब एफएटीएफ क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर निगरानी करने की प्लानिंग कर रही है. 

एफएटीएफ भारत को लेकर जारी करेगा अपनी मूल्यांकन रिपोर्ट

एफएटीएफ 19 सितंबर को भारत पर अपनी पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट जारी करेगा. संभावना जताई  जा रही है कि भारत को इस बार भी बेहतर रैंकिंग मिलेगी. भारत एफएटीएफ द्वारा निर्धारित मापदंडों का नियमित तौर पर पालन करता आ रहा है, इसलिए नियमित अनुवर्ती श्रेणी में शामिल होने से आर्थिक रूप से स्थिर और सुरक्षित राष्ट्र के रूप से भारत की विश्वनीयता और प्रतिष्ठा में सुधार हुआ है.

इसे भी पढ़ें-इटली की एक कंपनी के खिलाफ अमूल ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, जानिए क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago