✕

होम / बिजनेस / 1 अक्टूबर को IDFC और IDFC First Bank का होगा मर्जर, बोर्ड की बैठक में मिली मंजूरी

1 अक्टूबर को IDFC और IDFC First Bank का होगा मर्जर, बोर्ड की बैठक में मिली मंजूरी

मर्जर के हिस्से के रूप में आईडीएफसी लिमिटेड के शेयरधारकों को आईडीएफसी में उनके द्वारा रखे गए प्रत्येक 100 इक्विटी शेयरों के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 155 इक्विटी शेयर मिलेंगे

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IDFC First Bank ने घोषणा करते हुए कहा कि उसका IDFC Ltd के साथ मर्जर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. बैंक ने पुष्टि करते हुए बताया कि उसे सभी जरूरी शेयरधारक और नियामक स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी हैं. यह मर्जर 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगा. एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, बोर्ड की बैठक में IDFC फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (IDFC FHCL) का IDFC Limited के साथ और फिर IDFC Limited का IDFC First Bank के साथ विलय को मंजूरी दी गई है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की चेन्नई बेंच ने 25 सितंबर 2024 को इस विलय योजना को मंजूरी दी थी.

रिकॉर्ड डेट 10 अक्टूबर

मर्जर के तहत, IDFC Ltd के शेयरधारकों को उनके प्रत्येक 100 इक्विटी शेयरों के बदले IDFC First Bank के 155 इक्विटी शेयर मिलेंगे. इसका अलॉटमेंट 10 अक्टूबर 2024 की रिकॉर्ड डेट के आधार पर किया जाएगा. IDFC FHCL का IDFC Limited में विलय 30 सितंबर 2024 से प्रभावी होगा. IDFC के शेयरधारकों को उनके पास मौजूद 10 रुपये फेस वैल्यू के 100 इक्विटी शेयरों के बदले IDFC First Bank के 155 इक्विटी शेयर मिलेंगे. इसके साथ ही, बैंक ने वी वैद्यनाथन को 19 दिसंबर 2024 से 18 दिसंबर 2027 तक तीन वर्षों के लिए बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त किया है.

मर्जर से जुड़े महत्वपूर्ण इवेंट्स

•    30 सितंबर: IDFC FHCL का IDFC लिमिटेड में मर्जर होगा.
•    1 अक्टूबर: IDFC लिमिटेड का IDFC फर्स्ट बैंक में मर्जर होगा.
•    रिकॉर्ड डेट: IDFC फर्स्ट बैंक में शेयर अलॉटमेंट के लिए एलिजिबल IDFC शेयरहोल्डर्स को निर्धारित करने की रिकॉर्ड तिथि 10 अक्टूबर है.
•    शेयर एक्सचेंज रेश्यो: IDFC शेयरहोल्डर्स को उनके प्रत्येक 100 इक्विटी शेयरों के बदले IDFC फर्स्ट बैंक में 10 रुपये/ शेयर के 155 इक्विटी शेयर मिलेंगे.

मर्जर के बाद के बदलाव

•    IDFC फर्स्ट बैंक के डायरेक्टर्स और मैनेजमेंट में कोई बदलाव नहीं होगा.
•    IDFC FHCL और IDFC लिमिटेड बंद किए बिना डिजॉल्व कर दिए जाएंगे और केवल IDFC फर्स्ट बैंक में पब्लिक शेयर होल्डिंग होगी.
•    IDFC FHCL और IDFC लिमिटेड के डायरेक्टर्स, प्रमुख मैनेजेरियल लेवल के अधिकारी और ऑडिटर्स 1 अक्टूबर से जगह खाली करेंगे.
•    IDFC FHCL और IDFC लिमिटेड के लिए NBFC के रूप में RBI रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैंसिल करने का कार्रवाई जल्द शुरू की जाएंगी.

जुलाई 2023 में बोर्ड ने दी थी मंजूरी 

आपको बता दें कि जुलाई 2023 में IDFC FHCL, IDFC और IDFC फर्स्ट बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मर्जर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. IDFC बैंक को 2014 में बंधन बैंक के साथ RBI द्वारा लाइसेंस दिया गया था. 2018 में IDFC बैंक लिमिटेड और कैपिटल फर्स्ट लिमिटेड ने IDFC फर्स्ट बैंक बनने के लिए मर्जर के पूरा होने की घोषणा की थी.

इसके अलावा आपको बता दें कि IDFC अपनी नॉन-फाइनेशियल होल्डिंग कंपनी के माध्यम से IDFC फर्स्ट बैंक में 39.93% हिस्सेदारी रखती है. 31 मार्च 2023 तक ऑडिटेड फाइनेंशियल पर कैलकुलेशन के अनुसार, मर्जर के बाद बैंक की प्रति शेयर बुक वैल्यू में 4.9% की ग्रोथ होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

7 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago