होम / बिजनेस / टैक्‍स ना चुकाने को लेकर ICICI को यहां से मिला नोटिस? इतने करोड़ का है बकाया

टैक्‍स ना चुकाने को लेकर ICICI को यहां से मिला नोटिस? इतने करोड़ का है बकाया

ICICI को जीएसटी मुख्‍यालय से 273 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का टैक्‍स ना चुकाने को लेकर ये नोटिस मिला है. ये पूरा मामला ICICI लोम्‍बार्ड से जुड़ा हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जीएसटी का भुगतान न करने और बीमा के क्‍लेम के मामले को लेकर DGGI (Directorate General of GST Intelligence) ने ICICI लोम्‍बार्ड जनरल इंश्‍योरेंस को शो कॉज नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में कंपनी को 273.44 करोड़ रुपये के टैक्‍स का भुगतान करने को कहा गया है. इस नोटिस को लेकर कंपनी ने कहा है कि उसने पहले ही 104.3 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. कंपनी का ये भी कहना है कि वो DGGI के नोटिस का तय समय में जवाब दे देगी. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला जीएसटी पर इनपुट टैक्‍स और मोटर क्‍लेम से जुड़ा हुआ है. एक्‍सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी ने कहा है कि वो इस मामले में पहले 104 करोड़ से ज्‍यादा का भुगतान कर चुकी है. कंपनी इस देनदारी को 31 मार्च को समाप्‍त हुए वित्‍तीय वर्ष में कर चुकी है. इससे पहले 26 जून को कंपनी को DGGI की ओर से 492.06 करोड़ रुपये की टैक्‍स देनदारी का एक नोटिस पहले ही दिया जा चुका है.  ये पूरा मामला 2017 से लेकर 2022 तक के बीच का है.

इन आरोपों पर कंपनी ने दिया क्‍या जवाब
कंपनी को इससे पहले 26 जून को भी नोटिस मिला था तो उस वक्‍त भी कंपनी की ओर से इस पर जवाब दिया गया था. जून में कंपनी को इसी तरह के टैक्‍स के लिए 492 करोड़ रुपये को लेकर नोटिस मिल चुका है. कंपनी ने उस वक्‍त भी इसे लेकर अपना जवाब दाखिल किया था. कंपनी की ओर से मीडिया फाइलिंग में कहा गया था कि उसने सेंट्रल गुड्स एंड सविर्सेज टैक्‍स अधिनियम 2017 के तहत सभी कानूनों का पालन करते हुए इनपुट जीएसटी क्रेडिट के लिए आवेदन किया है. 

कितना रहा तीसरी तिमाही में मुनाफा? 
कंपनी अप्रैल महीने में अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर चुकी है. साल दर साल के आधार पर शुद्ध मुनाफा 40 फीसदी बढ़कर 437 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका था. जबकि कंपनी को पिछले साल इसी तिमाही में 313 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. वहीं अगर कंपनी की कुल इनकम के बारे में चर्चा करें तो बढ़कर 5255 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 4636 करोड़ रुपये थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

5 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

7 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

8 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

10 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

5 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

10 minutes ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.