✕

होम / बिजनेस / HUL अपने आइसक्रीम बिजनेस को करेगा अलग, आखिर कंपनी ने क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

HUL अपने आइसक्रीम बिजनेस को करेगा अलग, आखिर कंपनी ने क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

कंपनी ने कहा, शेयरधारकों के लिए ज्यादा वैल्यू कैसे बनाया जाए उस मकसद को ध्यान में रखते हुए कंपनी बोर्ड ये तय करेगा कि आइसक्रीम बिजनेस को कैसे अलग किया जाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने एलान किया है कि कंपनी अपने आईसक्रीम बिजनेस को खुद से अलग करेगी. एचयूएल ने ये जानकारी दी है कि इंडीपेंडेंट डायरेक्टर्स (Independent Directors) की कमिटी की सिफारिशों के आधार पर 23 अक्टूबर, 2024 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में ये तय किया गया हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड अपने आइसक्रीम बिजनेस (Ice Cream Business) को अलग करेगी. 

रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने दी जानकारी

स्टॉक एक्सचेंज के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने कहा, सभी शेयरधारकों के लिए ज्यादा से ज्यादा वैल्यू कैसे क्रिएट किया जाए उस मकसद को ध्यान में रखते हुए इंडीपेंडेंट कमिटी की सिफारिशों के आधार पर कंपनी का बोर्ड ये तय करेगा कि आइसक्रीम बिजनेस को कैसे अलग किया जाए. कंपनी ने बताया कि, सेबी के लिस्टिंग रेगुलेशंस और दूसरे नियमों के तहत बोर्ड के विचार करने के बाद डिस्क्लोजर के साथ जरूरी घोषणाएं की जाएंगी. 

कंपनी ने कमिटी का किया था गठन

HUL ने बताया कि कंपनी ने आईसक्रीम बिजनेस की संभावनाओं के तलाश करने के लिए सितंबर 2024 में इंडीपेंडेंट डायरेक्टर्स की एक कमिटी का गठन किया था जो विस्तार से इस कारोबार का अध्ययन कर बोर्ड को अपनी सिफारिश सौंपे. सेबी रेगुलेशंस 2015 के तहत कंपनी ने ये जानकारी दी है कि इंडीपेंडेंट कमिटी की सिफारिशों के आधार पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में ये तय किया गया हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड अपने आइसक्रीम बिजनेस को अलग करेगी. हालांकि आइसक्रीम बिजनेस को कैसे अलग किया जाएगा इसपर बाद में विचार किया जाएगा. 

आईसक्रीम बिजनेस का 3 फीसदी योगदान

इंडीपेंडेंट डायरेक्टर्स जिन प्रमुख बातों को ध्यान में रखकर अपने निर्णय पर पहुंची है उसमें प्रमुख है कि आईसक्रीम बिजनेस हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के टर्नओवर में 3 फीसदी का योगदान देता है और ये हाई-ग्रोथ कैटगरी है जिसकी पूरी क्षमता को हासिल करने के लिए जरूरी निवेश किए जाने की जरूरत है. कंपनी ने कहा, यूनिलीवर के पास ट्रेडमार्क और तकनीकी जानकारी है और उसने आइसक्रीम बिजनेस को अलग करने का फैसला किया है ऐसे में लोकल क्षमताओं को विकसित करने की आवश्यकता होगी जिससे आइसक्रीम बिजनेस को चलाया जा सके. आइसक्रीम में कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर समेत  एक अलग ऑपरेटिंग मॉडल है, और एक विशिष्ट चैनल लैंडस्केप है जो एचयूएल के बाकी हिस्सों के साथ तालमेल को सीमित करता है.

इससे क्या होगा फायदा? 

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के मुताबिक इस पोर्टफोलियो के पुनर्गठन से एचयूएल को अपने कोर बिजनेस पर फोकस करने में मदद मिलेगी साथ ही मुख्य व्यवसाय जिसमें ब्यूटी, फूड्स, हेल्थ और वेलबिंग जैसे ट्रेंडिंग डिमांड वाले स्पेस में खुद की मौजूदगी को मजबूत करे सकेगी. इससे आइसक्रीम बिजनेस को ज्यादा लचीलेपन और फोकस के साथ चलाने में भी मदद मिलेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

9 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

11 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

12 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago