होम / अप्वाइंटमेंट / HUL ने तय किया अपना अगला सीईओ, जल्‍द संभालेंगे कमान 

HUL ने तय किया अपना अगला सीईओ, जल्‍द संभालेंगे कमान 

HUL बोर्ड ने रोहित जावा को अपने अगले प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है, FMCG सेक्‍टर की नामी कंपनी की कमान अभी तक संजीव मेहता संभाल रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 FMCG सेक्‍टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्‍तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अपने नए सीईओ के नाम पर मुहर लगा दी है. अब तक कंपनी की कमान संजीव मेहता संभाल रहे थे, लेकिन यूनिलीवर के बोर्ड ने रोहित जावा के नाम पर मुहर लगा दी है, जिसके बाद सभी कयास थम गए हैं. हिंदुस्‍तान यूनिलीवर कंपनी देश की नामी FMCG सेक्‍टर की कंपनी है और इसके प्रोडक्‍ट देश के घर-घर में इस्‍तेमाल किए जाते हैं. 


रोहित जावा अभी देखते हैं दूसरी जिम्‍मेदारी 
रोहित जावा वर्तमान में कंपनी के ट्रांसफॉरमेशन हेड हैं. रोहित जावा की नियुक्ति, पांच साल की अवधि के लिए होगी और वो अपना पद 27 जून, 2023 से संभालेंगे. तब तक संजीव मेहता कामकाज देखते रहेंगे जो 2013 से हिंदुस्तान यूनिलीवर के शीर्ष पर हैं.


अगले पांच सालों के लिए रहेंगे कंपनी के CEO 
हिंदुस्‍तान यूनिलीवर के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्‍टर ने शुक्रवार, 10 मार्च, 2023 को हुई अपनी बैठक में, रोहित जावा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी. रोहित मौजूदा समय में यूनिलीवर में ट्रांसफॉरमेशन हेड की जिम्‍मेदारी देख रहे हैं. रोहित जावा 27 जून, 2023 को अपना कार्यकाल संभालेंगे और अगले पांच वर्षों की अवधि के लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी और सीईओ) के रूप में कार्यरत रहेंगे. कंपनी ने ये जानकारी बीएसई को दी है. रोहित जावा की एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्ति को अभी शेयरधारकों की मंजूरी और दूसरे रेग्‍यूलेटरी अप्रूवल की जरूरत होगी. जावा 27 जून, 2023 से कंपनी के एमडी और सीईओ के रूप में संजीव मेहता का स्थान लेंगे.


FMCG सेक्‍टर की नामी कंपनी है हिंदुस्‍तान यूनिलीवर 
हिंदुस्‍तान यूनिलीवर FMCG सेक्‍टर की नामी कंपनी है. 1931 से ये कंपनी भारत में काम कर रही है. इसके प्रोडक्‍ट लाइबॉय, विम, पियर्स हर घर में इस्‍तेमाल किए जाते हैं.  इस कंपनी की शुरुआत 1888 में लीवर ब्रदर्स ने की थी. शुरुआती दौर में साबुन बनाने वाली ये कंपनी आज दुनिया के देशों में कारोबार कर रही है और देश की सबसे तेज FMCG सेक्‍टर की कंपनी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

6 hours ago

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

6 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

1 week ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago