होम / बिजनेस / BRAND MAVERICKS: बिजनेस को सक्सेस कैसे बनाएं, Cremica Foods के चेयरमैन ने बताया

BRAND MAVERICKS: बिजनेस को सक्सेस कैसे बनाएं, Cremica Foods के चेयरमैन ने बताया

बेक्टर ने बताया कि आज मार्केट में काफी कॉम्पिटीशन है. ऐसे में घबराने और तरह-तरह के ऑफर्स देने की बजाय इनोवेशन पर काम करना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: किसी भी बिजनेस को सक्सेस बनाने में इनोवेशन का कितना बड़ा योगदान है, ये बात Cremica Foods के चेयरमैन अक्षय बेक्टर ने BW Marketing 40 under 40 Summit and Awards के दौरान बताई. डॉ. अनुराग बत्रा (Chairman & Editor in Chief Bw Businessworld and exchange4media) के साथ बातचीत में उन्होंने मौजूद लोगों को अपनी कंपनी के उदाहरण के साथ ग्रोथ का सक्सेस मंत्र बताया.

ब्रैंड क्या होता है?
अक्षय बेक्टर से सबसे पहले ये समझाया कि ब्रैंड होता क्या है? उन्होंने कहा कि ब्रैंड सिर्फ एक मार्क होता है, जिसे बनाते आप हैं. इसके लिए आप इनोवेशन करते हैं, मेहनत करते हैं, नए आइडियाज पर काम करते हैं और सबसे जरूरी बात कस्टमर्स के भरोसे के साथ खड़े रहते हैं. ये सारी बातें ही एक ब्रैंड स्थापित करती है. उन्होंने साफ-साफ कहा कि आज के समय में न तो ब्रेन की कमी है और ना ही फाइनेंस की. इन्वेस्टर्स भी पैसा लगाने के लिए तैयार बैठे हैं, पर जरूरी है विजन की.

आज बाजार में कई नए मौके
उन्होंने बताया कि आज कई नए मौके हैं, बाजार उसका फायदा उठा सकता है. अपनी कंपनी का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि 1978 में एक हाउसहोल्ड हॉबीज से उनकी कंपनी की शुरुआत हुई. रजनी बेक्टर ने आइसक्रीम बनाने के अपने पैशन को छोटे उद्योग में तब्दील कर दिया. उन्होंने कहा कि हम शुरू से ही इनोवेशन और क्वॉलिटीज पर काम करते हैं. आप यदि किसी बिजनेस को स्टैबलिश करना चाहते हैं तो इन दो बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए.

इनोवेशन पर काम करना चाहिए
बेक्टर ने बताया कि आज मार्केट में काफी कॉम्पिटीशन है. ऐसे में घबराने और तरह-तरह के ऑफर्स देने की बजाय इनोवेशन पर काम करना चाहिए. आप देखिएगा, ऐसा करने पर आपको कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना होगा. Cremica Foods इसी सिद्धांत पर काम करती है. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी ही पहली ऐसी कंपनी है, जिसने वेजिटेरियन म्योनीज की शुरुआत की. ये एक इनोवेशन था, जिसने कंपनी को देश-विदेश में पॉपुलर कर दिया. वेजिटेरियन म्योनीज को लोगों का बहुत प्यार मिला और आज भी मिल रहा है.

कंपनी यहीं नहीं रुकी. इनोवेशन का काम चलता रहा. उन्होंने कहा कि इसके बाद हमने इनोवेशन नहीं छोड़ा. हमने इंडियन फ्लेवर्स तंदूरी, मिंट, टैंगी पिकल और कोरमा में सैंडविच म्योनीज पेश किया, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है.

जब टोमैटे सॉस बनाने का आया चैलेंज
बेक्टर ने बताया कि उनकी कंपनी टोमैटो सॉस भी बनाती है. जब वे इस प्रोडक्ट को बनाने वाले थे, तब उनके सामने बहुत बड़ा चैलेंज था. मार्केट में पहले से भी ये प्रोडक्ट मौजूद था, लेकिन हमने चुनौती स्वीकार की और सिद्धांत के अनुसार बेस्ट क्वॉलिटी का टोमैटो सॉस पेश किया. आज हमारे टोमैटो सॉस के 2 मिलियन से ज्यादा रेगुलर ग्राहक हैं. 

माइंडसेट तोड़ दिया तो यह बड़ा अचीवमेंट
आज के संदर्भ में उन्होंने बताया कि आज बहुत जल्द किसी प्रोडक्ट के प्रति ग्राहकों का माइंडसेट बन जाता है. ऐसे में यदि आप कोई ऐसा प्रोडक्ट लॉन्च करना चाहते हैं, जो पहले से ही मार्केट में उपलब्ध है तो आपके सामने सबसे बड़ी चुनौती ग्राहकों के माइंडसेट को चेंज करने की होती है. यदि आप ऐसा कर पाए तो फिर यह आपके लिए बड़ा अचीवमेंट है. उन्होंने कहा कि Cremica Foods ऐसा लगातार करते आई है.

हेल्दी फूड पर करते हैं काम
अक्षय बेक्टर ने बताया कि तरह-तरह के डिस्काउंट ऑफर्स देकर हम इन्वेस्टर्स के निवेश को बर्बाद नहीं करते. हम इनोवेशन और हेल्दी फूड पर काम करते हैं, जो हमारे उपभोक्ताओं को पसंद आता है. हमारी इसी आदत की वजह से कई इंवेस्टर्स ने भी हमें नोटिस किया. उन्होंने कहा, "हमारी कंपनी शुरुआत से ही ईमानदारी दिखाई. हम कस्टमर्स से डायरेक्ट जुड़े रहे और अपने कमिटमेंट को हमेशा पूरा किया. ऐसा कभी नहीं हुआ, जब हम अपने कमिटमेंट को पूरा करने में फेल हुए हों. कंपनी की सफलता का ये राज है."

डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत के दौरान इवेंट में मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि यदि आप अपना काम अच्छी तरह कर रहे हैं और लगातार इनोवेशन कर रहे हैं तो आपका बिजनेस जरूर सक्सेस होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago