होम / बिजनेस / 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए कैसे करें आवेदन, पीएम मोदी ने दी जानकारी

300 यूनिट फ्री बिजली के लिए कैसे करें आवेदन, पीएम मोदी ने दी जानकारी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस योजना के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी. उन्‍होंने उस पोर्टल का लिंक भी साझा किया जिसके जरिए इसके लिए आवेदन किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के दिन पीएम मोदी ने 300 यूनिट बिजली की घोषणा की थी. उसके बाद अब पीएम मोदी ने फ्री बिजली स्‍कीम को लॉन्‍च कर दिया है. इस स्‍कीम के तहत जहां देश का आम आदमी सोलर रूफ टॉप योजना के जरिए 300 यूनिट बिजली तक बचाकर अपने बिल को जीरो कर सकता है वहीं उसके बाद बिजली बचती है तो उससे पैसा भी कमा सकता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर इस योजना के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं.  

पीएम मोदी ने ट्वीट कर 
पीएम मोदी ट्वीट करके इसे लॉन्‍च करते हुए लिखा कि, आइए सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा दें. मैं सभी आवासीय उपभोक्ताओं, विशेष रूप से युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे https://pmsuryagarh.gov.in पर आवेदन करके पीएम - सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आगे बढ़ाए.  पीएम मोदी ने इसके बाद एक और ट्वीट किया और लिखा, इस योजना को जमीनी स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए, शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. साथ ही, इस योजना से लोगों को अधिक आय, कम बिजली बिल और रोजगार सृजन होगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि ठोस सब्सिडी से, जो सीधे लोगों के बैंक खातों में दी जाएगी, भारी रियायती बैंक ऋण तक, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े. 

ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ेंगे सभी देशवासी 
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में ये भी बताया कि सभी हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल से एकीकृत किया जाएगा जिससे और सुविधा होगी. सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं. 75,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य 1 करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके रोशन करना है.

कैसे करें इस योजना के लिए अप्‍लाई 
अगर आप भी इस योजना के जरिए फायदा लेना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आपको इसके लिए आवेदन कैसे करना है. 
स्‍टेप 1 सबसे पहले पोर्टल में रजिस्‍टर करें.उसके बाद अपने राज्‍य का चयन करें. इसके बाद अपने इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का चयन करें. अपना इलेक्ट्रिसिटी कंज्‍यूमर नंबर डालकर अपना मोबाइल नंबर डालें और अपना ईमेल आई भरें. 
स्‍टेप 2 इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कंज्‍यूमर नंबर डालकर लॉगिन करें और अप्‍लाई कर दें. 
स्‍टेप 3 उसके बाद आपको अपने डिसकॉम कंपनी की फिजिबल रिपोर्ट का इंतजार करना होगा. वहां से अप्रूवल मिलते ही आप डिस्‍कॉम अप्रूव वेंडर से प्‍लांट लगवा सकते हैं. 
स्‍टेप 4 एक बार इंस्‍टालेशन पूरा होने के बाद आप नेट मीटर के आवेदन कर सकते हैं. 
स्‍टेप 5 नेट मीटर के इंस्‍टालेशन के बाद डिस्‍काम का निरीक्षण होता है जिनसे अप्रूवल मिलने के बाद उनकी ओर से कमिशनिंग सर्टिफिकेट दिया जाता है. 
स्‍टेप 6 इसके बाद कमिश्‍ननिंग रिपोर्ट के मिलने के साथ ही आपको पोर्टल पर अपने अकाउंट की जानकारी और कैंसिल चेक की डिटेल देनी होगी. इसके 30 बाद से हर महीने आपको सब्सि‍डी मिलनी शुरू हो जाएगी. 
ये भी पढ़ें:  क्‍या सुप्रीम कोर्ट में फिर खुलेगा अडानी हिंडनबर्ग मामला? दाखिल हुई पुनर्विचार याचिका


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

14 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

17 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

18 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

19 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

19 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

18 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

14 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

16 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

17 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

17 hours ago