होम / बिजनेस / दौलतमंदों की दिल्ली की CM हैं कितनी अमीर, आतिशी ने कहां-कहां बनाई है संपत्ति?
दौलतमंदों की दिल्ली की CM हैं कितनी अमीर, आतिशी ने कहां-कहां बनाई है संपत्ति?
दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आम आदमी पार्टी लीडर आतिशी बैठने जा रही हैं. अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम को आगे बढ़ाया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिल गई हैं. अरविंद केजरीवाल की विरासत को आम आदमी पार्टी (AAP) लीडर आतिशी संभालेंगी. AAP विधायक दल की बैठक में केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति के पारित कर दिया गया. आतिशी मार्लेना दिल्ली सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालती रहीं हैं और अब वह CM की कुर्सी भी संभालेंगी.
CM के 3 बैंक अकाउंट
चलिए जानते हैं कि अमीरों का ठिकाना मानी जाने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री कितनी अमीर हैं. आतिशी के चुनावी हलफनामे में उनकी संपत्ति का विवरण दिया हुआ है. दिल्ली के CM के पास 1 करोड़ 41 लाख रुपए की संपत्ति है. उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में खाते हैं. इन खातों में आतिशी के नाम पर करीब 1 लाख 38 हजार की रकम जमा है.
ना घर, ना ही कोई गाड़ी
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय आतिशी ने बताया था कि उनके पास कैश के रूप में केवल 20,000 रुपए हैं. उन्होंने SBI और ICICI बैंक में क्रमश: 39 लाख और 18 लाख रुपए की दो एफडी कराई हुई हैं. राजधानी की कालकाजी (दक्षिण) सीट से विधायक आतिशी के नाम पर 5 लाख से ज्यादा की इंश्योरेंस पॉलिसी भी हैं. दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के पास ना कोई गाड़ी है और न ही कोई बंगला. उन्होंने किसी बैंक से लोन भी नहीं लिया है.
पति के पास इतनी रकम
आतिशी मार्लेना के पति प्रवीण सिंह के नाम पर ICICI बैंक में एक खाता है, जिसमें 8 लाख रुपए जमा हैं. साथ ही उनके पास लगभग 54 लाख रुपए की FD, करीब 13 लाख रुपए का पीपीएफ अकाउंट और 27 हजार रुपए की सेविंग है. बता दें कि कथित शराब नीति घोटाले में हाल ही में केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है. बेल मिलने के बाद उन्होंने ऐलान किया था कि वो CM पद छोड़ देंगे और यदि दिल्ली की जनता उन्हें चुनाव में विजयी बनाती है तभी वह इस कुर्सी पर दोबारा बैठेंगे.
टैग्स