होम / बिजनेस / आखिर कैसे 7 बिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी कर रहा है BOB ?

आखिर कैसे 7 बिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी कर रहा है BOB ?

बैंक की ओर से दी इस मामले में एक्‍सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी गई है लेकिन समय सीमा को लेकर कोई बात नहीं की गई है. बैंक किस तरीके से इस फंड को जुटाएगा उसने इसकी भी जानकारी दी है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

ऐसे समय में जब ज्‍यादातर कंपनियां अपना आईपीओ लाकर पैसा जुटाने की तैयारी कर रही हैं उस बीच बैंक ऑफ बड़ौदा भी आने वाले समय में 7 बिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी कर रहा है. ये जानकारी बैंक की ओर से एक्‍सचेंज फाइलिंग में दी गई है. बैंक का कहना है कि वो इस फंड को कितने समय में जुटाएगा अभी इसकी समयावधि निश्चित नहीं है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्‍टरों ने इसकी मंजूरी दे दी है.

आखिर कैसे जुटाएगा BOB इतनी बड़ी रकम 
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से शुक्रवार को एक्‍सचेंज फाइलिंग में इसकी विस्‍तार से जानकारी दी गई है. बैंक ने कहा है कि उसकी योजना है कि वो सिक्‍योरिटी सर्टिफिकेट के जरिए 3 बिलियन डॉलर करीब 24 हजार करोड़ रुपये की राशि जुटाने की है.  ये सिक्‍योरिटी सर्टिफिकेट सिंगल या कई किस्‍तों में जारी किए जाएंगे. बैंक की ओर से एक्‍सचेंज फाइलिंग में ये भी कहा गया है कि द्विपक्षीय या अलग तरीके से 3 बिलियन डॉलर का फंड जुटाने की भी मंजूरी दी है. 

फंड जुटाने के लिए समय सीमा तय नहीं
सामान्‍य तौर पर कई संगठन फंड जुटाने में कंपनियां कई बार समय सीमा के बारे में बताती हैं लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है. हाल ही में SBI ने भी अपने सेंट्रल बोर्ड से फंड जुटाने की अनुमति ली है. सेंट्रल बोर्ड ने 2 बिलियन का फंड जुटाने की अनुमति दी है. बैंक आने वाले दिनों में आईपीओ या प्राइवेट प्‍लेसमेंट के जरिए अमेरिकी डॉलर या किसी अन्‍य कन्‍वर्टिबल फॉरेन करेंसी में सीनियर अनसिक्‍योर्ड नोट जारी कर 2 बिलियन डॉलर की पूंजी जुटाने की तैयारी कर रहा है. 

बैंक ऑफ बड़ौदा के क्‍वार्टर 4 के रिजल्‍ट 
बैंक की इस घोषणा के बीच अगर उसके Q4 के नतीजों को देखें तो मार्च 2022 को खत्‍म हुए चौथे क्‍वार्टर में बैंक का शुद्ध लाभ 1779 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. जबकि बैंक को पिछले साल इसी क्‍वार्टर में 1047 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि 21-22 की जनवरी मार्च अवधि में उसकी कुल आय गिरकर 20695.90 करोड़ रुपये रही थी. वित्‍त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में ये 21501.94 करोड़ रुपये रही थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

10 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

10 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

11 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

13 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

15 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

11 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

10 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

10 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.