होम / बिजनेस / अलीगढ़ के विजय शेखर शर्मा ने आखिर कैसे खड़ा किया कारोबार? जानते हैं कितनी है उनकी नेटवर्थ?
अलीगढ़ के विजय शेखर शर्मा ने आखिर कैसे खड़ा किया कारोबार? जानते हैं कितनी है उनकी नेटवर्थ?
एक समय में विजय शेखर ने जब कोई दूसरा कारोबार शुरू किया तो वो उसमें कर्ज के जंजाल में फंस गए. उस कर्ज को उतारने के लिए उन्हें छोटी नौकरियां भी करनी पड़ी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पेटीएम (Paytm) को लेकर आरबीआई की कार्रवाई के बाद भले ही इस कंपनी से हर रोज कोई न कोई खबर आ रही हो और कंपनी को नुकसान हो रहा हो लेकिन पेटीएम को खड़ा करने वाले विजय शेखर शर्मा की इस कंपनी को खड़ा करने की कहानी बड़ी दिलचस्प है. अलीगढ़ के एक सामान्य से परिवार में जन्मे विजय शेखर शर्मा ने जिन संघर्षों के साथ इसे खड़ा किया वो सभी के लिए सीखने वाली बात है. इसी का नतीजा है कि आज उनके पास करोड़ों की दौलत है और वो एक बड़ा पारिश्रमिक लेते हैं.
आखिर कहां से शुरू हुआ सफर?
विजय शेखर शर्मा मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं. उनके पिता एक टीचर थे. विजय ने 14 साल की उम्र में ही अपनी स्कूल की पढ़ाई खत्म कर ली. उनकी प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो अपने स्कूल से इंजीनियरिंग करने वाले दूसरे छात्र थे. विजय हिंदी मीडियम से पढ़े थे तो ऐसे में भाषा उनके सामने बड़ी बाधा बनकर सामने आ गई थी. इसके कारण उन्हें खासा संघर्ष करना पड़ा. कहा जाता है कि एक समय में तो उन्होंने तय कर लिया था कि अब वो कॉलेज छोड़ देंगे.
Paytm से पहले दूसरी कंपनी में आजमाया था दांव
पेटीएम शुरू करने पहले उन्होंने कुछ नया करने की सोची और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक कंटेट मैनेजर कंपनी बनाई. उन्होंने एक्सएस कम्यूनिकेशन नाम की कंपनी भी बनाई जिसके लिए उन्हें 8 लाख रुपये का कर्ज लेना पड़ा. लेकिन कर्ज की ब्याज दर इतनी ज्यादा थी कि उन्हें लेने के देने पड़ गए. इतना कर्ज सिर पर चढ़ गया कि उसे उतारने के लिए उन्हें कई छोटी छोटी नौकरियां करनी पड़ी. आज भले ही विजय शेखर एक अरबपति आदमी हों लेकिन उन्होंने अपने जीवन में बड़ा संघर्ष किया है.
कैसे हुई पेटीएम की शुरुआत?
आखिरकार 2010 में विजयशेखर के संघर्ष को विराम मिला और उन्होंने पेटीएम.कॉम को एक ऑनलाइन लेन देन प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया. नया आईडिया था तो ऐसे में विजय शेखर के प्लेटफॉर्म को लोगों ने हाथों हाथ लिया और इसका कस्टमर बेस 2.5 लाख तक पहुंच गया. अगले सात सालों में पेटीएम पहली ऐसी कंपनी बन गयी जिसका ग्राहक आधार 100 मिलियन तक पहुंच गया. पेटीएम देश में इतने ग्राहक आधार वाली पहली कंपनी भी बनी. लेकिन नोटबंदी ने इस ऐप के लिए जैसे स्वर्णकाल ला दिया. उसका ग्राहक आधार 200 मिलियन तक पहुंच गया.विजय शेखर शर्मा सबसे कम उम्र के अरबपति भी बन गए और सितंबर 2022 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो उनके पास 1.1 अरब से ज्यादा की संपत्ति है. विजय शेखर पेटीएम से सालाना 4 करोड़ रुपये का मुआवजा पाते हैं. वो मासिक 33 लाख रुपये तक पाते हैं.
ये भी पढ़ें: RBI की पाबंदियों के बाद Paytm Payment Bank से आई ये बड़ी खबर
टैग्स