✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी ने बढ़ाई CJI की चिंता, सेबी और सैट को दे डाली खास हिदायत

शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी ने बढ़ाई CJI की चिंता, सेबी और सैट को दे डाली खास हिदायत

चीफ जस्टिस ने बाजार में तेज उछाल पर खुशी और चिंता दोनों जताई. कहा, इस समय ज्‍यादा सावधान रहने की जरूरत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार इन दिनों ऐतिहासिक तेजी का गवाह बन रहा है. बीते एक महीने में सेंसेक्स ने 10 हजार अंकों की जबरदस्त छलांग लगाई है. इस रिकॉर्ड बुल रन से बाजार के निवेशकों को खूब कमाई हो रही है और वे खुश हैं. हालांकि बाजार का यह बुल रन हर किसी को खुश नहीं कर रहा, बल्कि कुछ लोगों को डरा भी रहा है. बाजार की इस रैली से हैरान होने वालों में अब देश के मुख्य न्यायाधीश का नाम भी जुड़ गया है.

बाजार को लेकर मुख्य न्यायाधीश की चिंता

बाजार में आई तेजी को लेकर देश के मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने SEBI और SAT को सलाह दी है. मुख्य न्यायधीश ने कहा कि शेयर बाजार में जारी तेजी को लेकर सेबी और SAT को सतर्क रहना चाहिए. इन दोनों संस्थानों का इस बात का ध्यान देना चाहिए कि रीढ़ की हड्डी सही है. यहां रीढ़ की हड्डी का तात्पर्य शेयर मार्केट से है. नए SAT परिसर का उद्घाटन करते हुए CJI ने अधिकारियों को SAT की नई पीठ खोलने पर विचार करने की सलाह दी है. अखबार के एक आर्टिकल का रेफरेंस देते हुए चंद्रचूड़ ने कहा कि जहां एक तरफ भारत "stratospheric domain" में एंट्री ले रहा है वहीं, नियामक अधिकारियों को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि हर कार्य कानून के अनुसार होना चाहिए.

चीफ जस्टिस ने क्‍यों जताई चिंता?

बीएसई के 80,000 अंक का आंकड़ा पार करने को उल्लास से भरा क्षण बताने वाली खबरों का हवाला देते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि इस तरह की घटनाएं नियामक प्राधिकरणों के लिए यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल देती हैं कि जीत के बीच हर कोई अपना ‘‘संतुलन व धैर्य’’ बनाए रखे. लिहाजा सेबी और सैट को बाजार पर करीबी नजर गड़ाए रहनी होगी.

SEBI और SAT की बढ़ती भूमिका पर दिया जोर

बकौल मुख्य न्यायाधीश, जैसे-जैसे शेयर बाजार में तेजी बढ़ती जाती है, मुझे लगता है कि सेबी और सैट की भूमिका भी बढ़ती जाती है. मेरे हिसाब से ऐसे माहौल में सेबी और सैट संस्थान के रूप में सतर्कता बरतेंगे. वे बाजार की सफलता का जश्न तो मनाएंगे, लेकिन साथ ही ये सुनिश्चित भी करेंगे कि बाजार की रीढ़ मजबूत बनी रहे. उन्होंने कहा कि देश में स्थिर व अनुमान लगाने योग्य निवेश का माहौल तैयार करने में सेबी और अपीलेट फोरम सैट की भूमिका बड़े राष्ट्रीय महत्व वाली हो जाती है.

इस हफ्ते 80 हजार अंक के पार निकला सेंसेक्स

मुख्य न्यायाधीश की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब BSE सेंसेक्स ने इतिहास में पहली बार 80 हजार अंक के स्तर को इसी सप्ताह पार किया है. दरअसल शेयर बाजार की रैली पर यह कोई पहली बार चिंता नहीं जाहिर की गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कई बार बाजार की इस रैली के बीच F&O सेगमेंट में खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी पर चिंता जाहिर कर चुकी हैं. खुद बाजार नियामक SEBI भी डेरिवेटिव सेगमेंट में खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी से चिंतित है. दूसरी ओर सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच कुछ समय पहले मिड व स्मॉल कैप सेगमेंट में बबल की आशंका जाहिर कर चुकी हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.