होम / बिजनेस / Reliance Capital के लिए कौन होगा सही दावेदार IIHL या Torrent?

Reliance Capital के लिए कौन होगा सही दावेदार IIHL या Torrent?

रिलायंस कैपिटल के लिए IIHL और टोरेंट ग्रुप में कड़ी टक्कर चल रही है, लेकिन IIHL यानी हिंदुजा समूह के पास उसे चलाने का ज्यादा अच्छा अनुभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

  • रुहेल अमीन

अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) को अपना बनाने के लिए IIHL (हिंदुजा समूह) और टोरेंट ग्रुप (Torrent Group) आमने-सामने हैं. IIHL 10,000 करोड़ रुपए की बोली के साथ सबसे बड़े बोलीदाता के रूप में सामने आया है. इसमें 9,000 करोड़ रुपए का अग्रिम नकद प्रस्ताव भी शामिल है. वहीं, टोरेंट ने 8640 करोड़ रुपए की बोली लगाई है. यह मामला फिलहाल नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NLCT) में चल रहा है, क्योंकि Torrent Group ने प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है. आज यानी 16 जनवरी को NLCT में सुनवाई होनी है.

इन क्षेत्रों में है IIHL की मौजूदगी
यदि दोनों कंपनियों के बैकग्राउंड को देखा जाए, तो हिंदुजा समूह की फाइनेंस, ऑटोमोबाइल, तेल और रसायन, आईटी, मीडिया, पावर, हेल्थकेयर, ट्रेडिंग, आदि सहित अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में उपस्थिति, रिलायंस कैपिटल पर उसकी दावेदारी को ज्यादा मजबूत बनाती है. समूह का ग्रॉस रिवेन्यु 58,000 करोड़ से अधिक है और PAT 7600 करोड़ रुपए है. समूह की कुल संपत्ति 4.62 लाख करोड़ रुपए है. हिंदुजा समूह की सूचीबद्ध संस्थाओं का बाजार पूंजीकरण 1.46 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है.

धन की व्यवस्था नहीं होगी मुश्किल
हिंदुजा समूह के स्वामित्व वाला इंडसइंड बैंक, भारत में अग्रणी बैंकों में से एक है, जिसकी देश भर में उपस्थिति है और 28 मिलियन से अधिक कस्टमर बेस है. इंडसइंड बैंक के अलावा, हिंदुजा समूह के पास हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस और हिंदुजा बैंक (स्विट्जरलैंड) भी हैं. Hinduja Leyland Finance भारत की लीडिंग व्हीकल फाइनेंस कंपनी है. वित्तीय क्षेत्र में हिंदुजा समूह की मजबूत उपस्थिति रिलायंस कैपिटल के लिए सही स्ट्रेटेजी प्रदान करती है. साथ ही, मजबूत वित्तीय स्थिति के चलते समूह के लिए रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए धन की व्यवस्था करना मुश्किल नहीं होगा.

ऐसा है टोरेंट ग्रुप का हाल
दूसरी ओर, टोरेंट ग्रुप के पास वित्तीय क्षेत्र में कोई अनुभव या उपस्थिति नहीं है. अहमदाबाद स्थित यह ग्रुप मुख्य रूप से दवा, बिजली और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के व्यवसाय में है. टोरेंट ग्रुप का ग्रॉस रिवेन्यु 24,000 करोड़ रुपए है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एक ग्रुप, जिसका कुल राजस्व 24,000 करोड़ रुपए है, वो लगभग 10,000 करोड़ रुपए के अधिग्रहण के लिए धन की व्यवस्था कैसे करेगा? टोरेंट पर पहले से ही 14,514 करोड़ रुपए का कर्ज है, जो उसके समूह के राजस्व का 50% से अधिक है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

11 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

12 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

15 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

16 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

11 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

12 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

11 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

14 hours ago