✕

होम / बिजनेस / शेयर मार्केट से गायब होने वाली है ये कंपनी, कहीं आपने तो नहीं लगाया पैसा?

शेयर मार्केट से गायब होने वाली है ये कंपनी, कहीं आपने तो नहीं लगाया पैसा?

कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल को शेयर मार्केट से डीलिस्ट करने पर विचार चल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) अब हिंदुजा समूह की हो गई है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मंगलवार को हिंदुजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) के 9650 करोड़ रुपए के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है. अब रिलायंस कैपिटल को शेयर मार्केट से हटाने यानी डीलिस्ट करने की तैयारी चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी मिलने के बाद कंपनी को NSE और BSE से डीलिस्ट करने पर विचार चल रहा है.  

90 दिनों का मिला है समय
NCLT से इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) के 9650 करोड़ रुपए के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी मिलने के साथ ही रिलायंस कैपिटल को नया मालिक मिल गया है. हालांकि, IIHL को रिजॉल्यूशन प्लान लागू करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है. इस फाइलिंग में कहा गया है कि आने वाले नए निवेशक के लिए मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग को बनाए रखने के लिए डीलिस्टिंग जैसा कदम उठाया जा सकता है. चूंकि Reliance Capital के इक्विटी शेयरहोल्डर्स के लिए लिक्विडेशन वैल्यू कुछ भी नहीं होगी, इसलिए डीलिस्टिंग के बाद इक्विटी शेयरहोल्डर्स को कोई भी पेमेंट नहीं मिलेगा. 

RBI की मंजूरी का है इंतजार
रिपोर्ट्स के अनुसार, NCLT के आदेश और मार्केट रेगुलेटर सेबी के डीलिस्टिंग नियम के तहत शेयर बाजार से रिलायंस कैपिटल के शेयर डीलिस्ट किए जाएंगे. इस अधिग्रहण को अभी आरबीआई, आईआरडीएआई, सीसीआई और बाजार नियामक SEBI से मंजूरी मिलनी बाकी है. अगले हफ्ते तक आरबीआई और सेबी दोनों ही इस पर मुहर लगा सकते हैं. बता दें कि नवंबर 2021 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अनिल अंबानी ग्रुप की इस कंपनी के बोर्ड को गवर्नेंस और पेमेंट डिफॉल्ट के चलते  भंग कर दिया था. इसके बाद 2 दिसंबर को NCLT के समक्ष कॉरपोरेट इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (CIRP) की याचिका दायर की थी. फरवरी 2022 से इस कंपनी के अधिग्रहण के लिए बोली मंगाई थीं.

काफी लंबी खिंच गई प्रक्रिया
दिवाला प्रक्रिया की वैधानिक समय सीमा 330 दिन होती है, जबकि इसमें इससे काफी ज्यादा समय लग चुका है. इस कंपनी को अपना बनाने वालों की दौड़ में गुजरात की टोरेंट पावर और हिंदुजा समूह मुख्य रूप से शामिल थे. टोरेंट ने पहली नीलामी के दौरान 8,640 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी. नीलामी प्रक्रिया के बाद हिंदुजा समूह ने 9000 करोड़ की बोली लगाकर कर्जदाताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया. हालांकि, टोरेंट का कहना था कि चूंकि हिंदुजा ने नीलामी प्रक्रिया के बाद बोली लगाई, लिहाजा उसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए. इसके बाद मामला लगातार लटकता चला गया और अब जाकर NCLT ने हिंदुजा समूह की समाधान योजना को मंजूरी दी है. खबर लिखे जाने तक रिलायंस कैपिटल के शेयर करीब ढाई प्रतिशत के नुकसान के साथ 11.90 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.