होम / बिजनेस / हिंदुजा समूह, IndusInd बैंक में बढ़ाएगा हि‍स्‍सेदारी, इतने हजार करोड़ का करेगा निवेश 

हिंदुजा समूह, IndusInd बैंक में बढ़ाएगा हि‍स्‍सेदारी, इतने हजार करोड़ का करेगा निवेश 

दरअसल जैसे ही ये खबर निकलकर सामने आई उसके बाद बैंको के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. अगर इस सौदे को मंजूरी मिज जाती है तो हिंदुजा समूह का शेयर 25 प्रतिशत से ज्‍यादा हो जाएगा.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

देश की अर्थव्‍यवस्‍था के फ्रंट पर आ रही अच्‍छी खबरो के बीच अब एक बड़े निवेश की खबर हिंदुजा समूह से आ रही है. हिंदुजा समूह इंडसइंड बैंक में 10 हजार करोड़ रुपये निवेश कर अपनी हिस्‍सेदारी में इजाफा कर सकता है. शुक्रवार को जैसे ही ये खबर सामने आई उसके बाद तुरंत इंडसइंड बैंक के शेयरों में इजाफा देखने को मिला. ये सौदा वित्‍त वर्ष 24 की दूसरी छमाही तक पूरा होने की उम्‍मीद है. 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ हिंदुजा समूह की हिस्‍सेदारी 25 प्रतिशत से ज्‍यादा हो जाएगी.

क्‍या रिजर्व बैंक देगा इस सौदे को मंजूरी 
हिंदुजा समूह के इस 10,000 करोड़ रुपये के निवेश के उसकी हिस्‍सेदारी में इजाफा हो सकता है. लेकिन सवाल ये है कि क्‍या भारतीय रिजर्व बैंक हिंदुजा समू‍ह के इस निवेश को मंजूरी देगा. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भारतीय रिजर्व बैंक इस समझौते को मंजूरी दे सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शु्क्रवार को जैसे ही खबर सामने आई उसके बाद बैंकिंग शेयरों में इजाफा देखने को मिला. वर्तमान में, इंडसइंड बैंक में कंपनी की 16.51% हिस्सेदारी है जबकि इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स और इंडसइंड लिमिटेड के पास क्रमशः 12.585% और 3.92% हिस्सेदारी है.

10 हजार करोड़ के निवेश को लेकर चल रही है बातचीत 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिंदुजा समूह इंडसइंड बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए बातचीत कर रहा है. इंडसइंड बैंक के शेयरों ने शुक्रवार के कारोबार में 3% से अधिक की छलांग लगाई, इस साल की शुरुआत में बैंकिंग निगरानी संस्था ने सैद्धांतिक तौर पर इसकी जानकारी दी थी.  इंडसइंड बैंक प्रमोटरों के स्वामित्व वाला अल्पमत बैंक है, जिसकी हिस्सेदारी मार्च तिमाही तक 16.51% थी, जिसमें से इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स की हिस्सेदारी 12.58% और इंडसइंड लिमिटेड की हिस्सेदारी 3.92% थी. इस साल अब तक, बैंक के शेयरों में लगभग 7% की बढ़ोतरी हुई है और पिछले एक साल की अवधि में लगभग 67% रिटर्न की पेशकश की है. 

अभी कितना है कंपनी का मार्केट कैप 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने, निजी ऋणदाता ने तीन साल के अंतराल के बाद 1 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल कर लिया था. इससे पहले स्टॉक जनवरी 2020 में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक पर बंद हुआ था लेकिन कोविड के कारण पैदा हुई परिस्थितियों के कारण इसका मार्केट कैप मार्च 2020 में 20,889 करोड़ रुपये से नीचे फिसल गया था. स्टॉक अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,342.90 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है, जो 13 जून को पहुंचा था. इसका शेयर 52-सप्ताह के निचले स्‍तर 763.20 तक जा चुका है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

13 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

14 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

15 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

13 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

16 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

14 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

15 hours ago