✕

होम / बातें साहित्य की / रामनाथ गोयनका पुरस्कार जीतकर इन्‍होंने बढ़ाया आगरा का गौरव, जानिए कौन हैं ये शख्‍स ?

रामनाथ गोयनका पुरस्कार जीतकर इन्‍होंने बढ़ाया आगरा का गौरव, जानिए कौन हैं ये शख्‍स ?

भारत के संविधान के प्रथम संशोधन की कहानी पर आधारित जिस पुस्तक 'सिक्सटीन स्टॉर्मी डेज' को रामनाथ गोयंका पुरस्‍कार मिला है, उसे आगरा के डॉ. त्रिपुरदमन सिंह ने लिखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ताज नगरी का आगरा को एक बार फिर बड़े सम्‍मान से नवाजा गया है. आगरा के रहने वाले डॉ. त्रिपुरदमन सिंह को देश के प्रतिष्ठित पुरस्‍कारों में एक रामनाथ गोयनका पुरस्‍कार से नवाजा गया है. उनकी इस उपलब्धि ने आगरा का गौरव बढ़ा दिया है. डॉ. त्रिपुरदमन सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह और बाह की विधायक रानी पक्षालिका सिंह के सुपुत्र हैं. दिल्ली में डॉ. त्रिपुरदमन सिंह को भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ द्वारा एक लाख रुपए राशि के चेक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर रामनाथ गोयंका पुरस्कार से सम्मानित किया गया. डॉ. त्रिपुरदमन सिंह को ये पुरस्कार भारत के संविधान में प्रथम संशोधन की कहानी पर आधारित लिखी गई और पेंगुइन द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘सिक्सटीन स्टॉर्मी डेज’ के लिए दिया गया. ये पुरस्‍कार इंडियन एक्सप्रेस समूह की जूरी द्वारा रामनाथ गोयनका पुरस्कार के लिए नॉनफिक्शन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कृति के रूप में चयनित किया गया था.


कई और पुस्‍तकों का भी लेखन कर चुके हैं त्रिपुरदमन
डॉ. त्रिपुरदमन ‘सिक्सटीन स्टॉर्मी डेज’ के अलावा भी कई और पुस्‍तकों को लिख चुके हैं.  वो इससे पहले ‘इंपीरियल सोवरिन्टी एंड लोकल पॉलिटिक्स’ और ‘नेहरू: द डिबेट्स दैट डिफाइंड इंडिया’ शीर्षक से दो पुस्तकें और लिख चुके हैं, जिन्हें खासी ख्याति मिली है. इनमें ‘इंपीरियल सोवरिन्टी एंड लोकल पॉलिटिक्स’ को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस यूनाइटेड किंगडम द्वारा और ‘नेहरू: द डिबेट्स दैट डिफाइंड इंडिया’ को हार्पर कॉलिंस यूनाइटेड किंगडम द्वारा प्रकाशित किया गया है.


क्‍या करते हैं डॉ. त्रिपुरदमन सिंह 
डॉ. त्रिपुरदमन सिंह 33 वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त युवा लेखक हैं जो वर्तमान में लंदन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमन वेल्थ स्टडीज में ब्रिटिश एकेडमी पोस्ट डॉक्टोरल फेलो हैं. साथ ही आपको रॉयल एशियाटिक सोसाइटी की फेलोशिप भी प्रदान की गई है. रामनाथ गोयंका पुरस्‍कार से पुरस्कृत पुस्तक सिक्सटीन स्टॉर्मी डेज का ‘वे सोलह दिन’ शीर्षक से हिंदी में अनुवाद भी आ चुका है जिसे हिंदी के पाठकों द्वारा हाथों हाथ लिया गया है. लेखन के अलावा त्रिपुरदमन सिंह पोलो और क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी हैं. वारविक और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की टीम से आप कई देशों में पोलो खेल चुके हैं. उनकी स्कूली शिक्षा आगरा में फर्स्ट स्टेप, सेंट पॉल्स और सेंट पीटर्स में हुई है. डॉ. त्रिपुरदमन सिंह यूनिवर्सिटी आफ वारविक से पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशंस की पढ़ाई की है और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से इतिहास विषय में पी-एच.डी की उपाधि अर्जित की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago