होम / बिजनेस / HDFC को हुआ अंतिम तिमाही में मुनाफा, जानिए कितना हुआ फायदा
HDFC को हुआ अंतिम तिमाही में मुनाफा, जानिए कितना हुआ फायदा
HDFC बैंक ने 31 दिसंबर को समाप्त हुए आखिरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं जो बता रहे हैं उसे 18 प्रतिशत से ज्यादा का फायदा हुआ है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
HDFC बैंक लिमिटेड ने पिछले साल की आखिरी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 18.5% की वृद्धि दर्ज की है. कंपनी के इस मुनाफे को अगर रुपयों मे आंका जाए तो उसे 12,259 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. तिमाही में शुद्ध ब्याज आय पिछले वर्ष लगभग 25% बढ़कर 22,988 करोड़ रुपये हो गई. माना जा रहा है कि ये मुनाफा शुद्ध ब्याज आय में मजबूत वृद्धि और कम प्रावधानों के कारण हुआ है, जिससे कंपनी का ऑपरेटिंग प्रोफिट 13.4% साल दर साल बढ़कर 19,024 करोड़ रुपये हो गया है.
नॉन परफॉर्मिंग असेट में हुआ है बदलाव
बैंक के तिमाही में कंपनी के प्रोविजन और कॉन्जीजेन्सीज में 6.3% की कमी हुई है जिससे ये 2,806 करोड़ रुपये रह गईं. यही नहीं साल-दर-साल के आधार पर देखें तो इससे निजी क्षेत्र की संपत्ति की क्वॉलिटी में और सुधार देखा गया, जबकि यह काफी हद तक स्थिर रहा. कुल नॉन परफॉर्मिंग असेट 31 दिसंबर को सिर्फ 1.23% दर्ज हुई थी, जबकि एक साल पहले यह 1.26% थी. इसमें सितंबर तिमाही से कोई बदलाव नहीं आया है. कुल ऋणों के प्रतिशत के रूप में नेट नॉन परफॉर्मिंग असेट 31 दिसंबर को 0.33% थीं. जबकि एक साल पहले ये 0.37% थी.
कुछ क्षेत्रों में पिछली तिमाही से बेहतर हैं नतीजे
पिछली तिमाही में कंपनी का कैपिटल एडीकेसी अनुपात (पूंजी पर्याप्तता अनुपात) आखिरी तिमाही में 31 दिसंबर को 17.66% था, जबकि सितंबर तिमाही में ये 16.92% और एक साल पहले ये 19.53% था. बैंक को कुल संपत्ति पर कोर नेट प्रॉफिट 4.1% मिला है. जबकि इनकम अर्निंग असेट पर ब्याज 4.3% था. इस तिमाही में सालाना परिचालन व्यय 26.5% बढ़कर 12,464 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें कॉस्ट टू इनकम अनुपात 39.6% रही है.
बैंक ने कहा कि कंपनी की टोटल लोन कॉस्ट अनुपात इस बार 0.74% दर्ज की गई है. जबकि पिछले साल ये लागत 0.94% दर्ज हुई थी. यही नहीं बैक के कुल जमा में 20% YoY की हेल्दी ग्रोथ देखी गई और 31 दिसंबर तक 17.3 लाख करोड़ रुपये रही.
कॉस्ट टू डिपाजिट में भी हुआ है इजाफा
बैंक ने कई और भी आंकड़े जारी किए गए हैं जिसमें कॉस्ट टू डिपॉजिट में 12% की बढ़ोत्तरी हुई है जबकि, बचत खाता जमा 5.35 लाख करोड़ रुपये रिकॉर्ड हुआ है और चालू खाता जमा 2.28 लाख करोड़ रुपये रहा है. कॉस्ट टू डिपाजिट 31 दिसंबर तक कुल जमा राशि का 44.0% रहा है. 31 दिसंबर तक कुल एडवांस 15.06 लाख करोड़ रुपये रिकॉर्ड हुआ है जो एक साल पहले की अवधि से 19.5% अधिक था. वहीं HDB Financial Services Ltd, जोकि एक नॉन डिपाजिट गैर-बैंकिंग वित्त सहायक कंपनी है इसके नेट रेवेन्यू में 13% की वृद्धि के साथ 2,233.4 करोड़ रुपये दर्ज हुई है. जबकि इस कंपनी का शुद्ध मुनाफा 501 करोड़ रुपये रहा है जो एक साल पहले 304 करोड़ रुपये रहा था. बैक की 31 दिसंबर तक कुल लोन बुक 65,103 करोड़ रुपये थी.
टैग्स