होम / बिजनेस / HDFC बैंक के तिमाही नतीजे शानदार, हर रोज हुआ 180 करोड़ रुपये का मुनाफा

HDFC बैंक के तिमाही नतीजे शानदार, हर रोज हुआ 180 करोड़ रुपये का मुनाफा

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजों की घोषणा की. इस तिमाही में बैंक ने जबरदस्त कमाई की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए हैं. इस तिमाही में कंपनी को जबरदस्त लाभ हुआ है. आपको बता दें, इन तीन महीनों में बैंक को रोजाना करीब 180 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. लेकिन इतनी कमाई के बावजूद भी इस तिमाही में बैंक का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के मुकाबले कम रहा है. तो आइए जानते हैं इस तिमाही में कंपनी ने कुल कितनी कमाई की है? 

तिमाही में कुल इतनी हुई कमाई
तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बैंक ने जानकारी दी है कि उसके मुनाफे में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं, इस तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट करीब 16175 करोड़ रुपये रहा है. वहीं, इतनी कमाई के बाद भी बैंक का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के मुकाबले 2 प्रतिशत कम रहा, क्योंकि बैंक ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 16512 करोड़ रुपये कमाए थे.

ब्याज से भी हुई खूब कमाई
बैंक ने ब्याज से भी अच्छी कमाई की है. इस तिमाही में बैंक ने ब्याज से 73033 करोड़ रुपये कमाए हैं. बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 48587 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में कमाए थे. ब्याज के रूप में कमाई में पिछली तिमाही के मुकाबले 2.6 प्रतिशत का उछाल आया है. इसके अलावा अन्य सोर्स से इनकम में भी 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 10668 करोड़ रुपये कमाए. 

ग्रॉस NPA में वृद्धि, रिटर्न ऑन असेट्स में गिरावट
बैंक के ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग असेट (NPA) में बढ़ोत्तरी हुई है. जून तिमाही में यह बढ़कर 1.33 प्रतिशत हो गया. जबकि पिछली मार्च तिमाही में ये 1.24 प्रतिशत और एक साल पहले समान तिमाही में 1.17 प्रतिशत था. बैंक का नेट एनपीए में जून तिमाही में बढ़कर 0.39 प्रतिशत हो गया है. जोकि पिछली मार्च तिमाही में 0.33 प्रतिशत  और एक साल पहले समान तिमाही में 0.30 प्रतिशत था. उधर, बैंक के रिटर्न ऑन असेट्स (ROA) में गिरावट आई है. इस तिमाही में यह 0.47 प्रतिशत रहा और पिछली मार्च तिमाही में यह 0.49 प्रतिशत था. 

लोगों ने जमा किए करीब 238 करोड़ रुपये 
एचडीएफ बैंक में लोगों ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में खूब पैसा जमा किया. बैंक के अनुसार इस तिमाही में करीब 238 करोड़ रुपये जमा हुए. यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 24 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं सेविंग्स अकाउंट में करीब 60 करोड़ रुपये और करंट अकाउंट में करीब 27 करोड़ रुपये जमा हुआ.

इसे भी पढ़ें-दिवालिया कार्यवाही के खिलाफ Byju's ने कर्नाटक हाई कोर्ट में डाली याचिका, कही ये बात
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

7 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

8 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago